Ashes 2023: ये क्या, अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश एंड्रयू स्ट्रॉस ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी जीत के लिए दी ढेर सारी बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: ये क्या, अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश एंड्रयू स्ट्रॉस ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी जीत के लिए दी ढेर सारी बधाई

दूसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने 214 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से 155 रन बनाए।

Ben Stokes and Andrew Strauss (Pic Source-Twitter)
Ben Stokes and Andrew Strauss (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से मात दी। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली लेकिन उसके बावजूद मेजबान इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने मेजबान टीम की जमकर आलोचना की है।

एंड्रयू स्ट्रॉस ने बेन स्टोक्स की पारी की भी जमकर प्रशंसा की है। बता दें, दूसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने 214 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से 155 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद टीम के बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और इसी वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट में हार झेलनी पड़ी।

इंग्लैंड की एंड्रयू स्ट्रॉस ने जमकर लगाई क्लास

स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि, ‘हमने इस टेस्ट मैच में कई शानदार प्रदर्शन देखें लेकिन बेन स्टोक्स की पारी उसमें सबसे ऊपर थी। लेकिन सच यह भी है कि टेस्ट मुकाबले में आप सिर्फ एक खिलाड़ी के ऊपर भरोसा नहीं कर सकते हैं। पहले दो टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया काफी बेहतर टीम थी क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से वो 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है।’

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा कि, ‘ जब भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आपस में भिड़ती है तब मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है। हालांकि इंग्लैंड को अपनी योजना में थोड़े बदलाव जरूर करने होंगे। जब आपको एक ऐसी सीरीज खेलनी होती है जिसमें टीम को लगातार मैच खेलने हैं और अच्छा प्रदर्शन करना है तब चीज़ें काफी अलग होती है।’

एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था जबकि दूसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने मेजबान को 43 रनों से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से शुरू हो रहा है और इंग्लैंड को अपनी योजना में थोड़े बदलाव जरूर करने होंगे। ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जमकर आलोचना हो रही है और अब उन्हें इन सभी आलोचकों को अपने प्रदर्शन से मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

close whatsapp