धनश्री वर्मा अब युजवेंद्र चहल के करियर के साथ खेल रही हैं!
धनश्री के पोस्ट ने मचा दिया बवाल।
अद्यतन - Feb 16, 2022 9:18 am

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं, साथ ही वो समय-समय पर चहल का समर्थन भी सोशल मीडिया के जरिए करती नजर आई हैं। इन सभी के बीच अब धनश्री का एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जो RCB टीम पर तंज की तरह लग रहा है। वहीं धनश्री का ये पोस्ट काफी ज्यादा ही लंबा है, जिसमें उन्होंने काफी कुछ लिख दिया है।
धनश्री के पोस्ट से युजवेंद्र चहल और RCB में आई हमेशा के लिए दरार
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय टीम इंडिया के साथ हैं, जहां वो वेस्टइंडीज सीरीज का हिस्सा हैं। भले ही कुछ समय पहले तक चहल टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो चुकी है और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन भी किया है। साथ ही अब इस स्टार स्पिनर का नाता IPL में RCB टीम से भी टूट चुका है, इसी को लेकर उनकी पत्नी यानी की धनश्री वर्मा का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
*धनश्री वर्मा ने एक फनी वीडियो किया है पोस्ट।
*लेकिन पोस्ट के कैप्शन नें उन्होंने काफी कुछ लिख दिया है।
*धनश्री ने लिखा- तुम्हारे आस-पास के लोग सारा सच जानते हैं।
*आखिर सच क्या है और क्या हुआ था ये बात भी धनश्री ने लिखी।
चहल की पत्नी का पोस्ट
RCB से जोड़ा जा रहा है ये पोस्ट
धनश्री के इस पोस्ट को चहल की पुरानी टीम RCB से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसका कारण मेगा ऑक्शन भी है। दरअसल, इस बार के मेगा ऑक्शन में चहल पर RCB ने बोली ने नहीं लगाई, जिसने सभी को हैरान भी कर दिया। चहल इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, लेकिन RCB ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और इसके बाद राजस्थान की टीम ने इस खिलाड़ियों को अपने नाम कर लिया।