'किंग मर चुका है', विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर का हैरतअंगेज बयान सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘किंग मर चुका है’, विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर का हैरतअंगेज बयान सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इस समय ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज Simon Katich ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले के दौरान विराट कोहली को लेकर हैरतअंगेज बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर Simon Katich ने कहा कि, ‘किंग मर चुका है।’

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इस कारण से उनकी काफी आलोचना भी हो रही है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। पहली पारी में 36 रन बनाने वाले कोहली दूसरी पारी में सिर्फ पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। जब वह आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे Simon Katich ने कमेंट्री करते हुए बड़ा बयान दिया।

Simon Katich ने कहा कि, ‘किंग इज डेड। किंग बुमराह ने अब जिम्मेदारी ले ली है। विराट कोहली भी अपने आप से काफी निराश होंगे। यह उनकी बड़ी गलती थी, पारी बहुत जल्द खत्म हो गई। टीम इंडिया 33 रन पर अपने तीन विकेट खो चुकी है और अब हम पांचवें दिन के लंच की ओर बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया इस परिस्थिति से काफी खुश होगी।’

यहां देखें वीडियो:

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने शतक जड़ा था। हालांकि, इसके बाद अगली पांच पारियों में विराट कोहली ने सिर्फ 62 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। आगामी टेस्ट में विराट कोहली अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इस समय ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। दोनों ही टीमों के लिए अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp