BBL2023-24: Nikhil Chaudhary से हिंदी में बात करते हुए नजर आए Brett Lee, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL2023-24: Nikhil Chaudhary से हिंदी में बात करते हुए नजर आए Brett Lee, देखें वायरल वीडियो

भारतीय मूल के क्रिकेट निखिल चौधरी होबार्ट हरिकेंस के लिए बिग बैश लीग में खेलते हैं। 

Brett Lee and Nikhil Chaudhary (Image Credit- Twitter X)
Brett Lee and Nikhil Chaudhary (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) जारी बिग बैश लीग में भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) से हिंदी में बात करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि भारत के पंजाब से तालुल्क रखने वाले निखिल बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए जारी सीजन में खेल रहे हैं।

तो वहीं जब वह मेलेबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ एक मुकाबले में फील्डिंग कर रहे होते हैं, इस दौरान कमेंट्री कर रहे ब्रेट ली निखिल चौधरी से हिंदी में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में ब्रेट ली निखिल से कहते हैं- निखिल बैट ली हीयर, आप कैसे हो। तो वहीं ली के मुंह से हिंदी सुन के निखिल को थोड़ी हंसी आ जाती है और वे उन्हें धन्यवाद कहते हैं। आगे ली निखिल से को बताते हैं कि उन्हें हिंदी थोड़ी-थोड़ी आती है। जिसके जबाव में निखिल कहते हैं कि आपकी हिंदी काफी अच्छी है।

देखें इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस BBL मैच- 26 का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इसमें होबार्ट हरिकेंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की है। मुकाबले में टाॅस जीतकर होबार्ट ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसे बाद में होबार्ट ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में होबार्ट के लिए सैम हैन ने 51 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें- ‘यदि SA20 नहीं होता है, तो हमारे पास टेस्ट क्रिकेट ही नहीं होगा’ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर साउथ अफ्रीकी कोच Shukri Conrad

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?