यह क्या, बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से कर रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी!!! - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह क्या, बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से कर रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी!!!

बाबर आजम इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

Rohit Sharma, Virat Kohli, Babar Azam and Quinton De Kock (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma, Virat Kohli, Babar Azam and Quinton De Kock (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम और क्विंटन डी कॉक को उनकी वनडे वर्ल्ड XI में शामिल किया है। कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बाबर आजम की जमकर प्रशंसा की है। यही नहीं उन्होंने भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से पाकिस्तानी कप्तान की तुलना भी की है।

बता दें, बाबर आजम इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 5409 वनडे रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 28 अर्धशतक मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने यह तक कह दिया कि बाबर आजम विराट कोहली के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और उनके आंकड़े भी काफी अच्छे हैं।

जोश हेजलवुड ने कहा कि, ‘बाबर आजम बाकी खिलाड़ियों से थोड़े युवा हैं लेकिन उन्होंने बहुत जल्द विराट कोहली के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। वो विराट कोहली से रनों के मामले में थोड़ा पीछे हैं लेकिन उनके आंकड़े सच में काफी अच्छे हैं।’

उस्मान ख्वाजा ने बाबर आजम को लेकर कहा कि, ‘वो सच में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और स्पिन को वो काफी शानदार तरीके से खेलते हैं। उनके पास क्रिकेट का काफी ज्ञान है। मैं उनका नंबर तीन पर नहीं रख सकता क्योंकि वहां पर कोहली है और वो चौथे नंबर पर है।’

मार्नस लाबुशेन ने भी की बाबर आजम की जमकर प्रशंसा

ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि, ‘बाबर आजम स्टीव स्मिथ और कोहली की तरह नहीं खेलते। वो उन दोनों से काफी अलग है। उनके खेलने की तकनीक काफी अच्छी है और इसी वजह से उन्होंने अभी तक काफी रन बना लिए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में हम उनको जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।’

ट्रेविस हेड ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, ‘विराट कोहली के पास काफी आत्मविश्वास है और उनकी कला भी काफी शानदार है। जिस तरीके से वो खेल को आगे ले जाते है मैं उनका फैन हो चुका हूं। उनकी किताब में हर तरीके के शॉट्स हैं।’ मिचेल मार्श ने कहा कि, ‘विराट कोहली वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।’ एलेक्स केरी ने कहा कि, ‘ जिस तरीके से विराट कोहली पहली गेंद से ही शॉट्स खेलते है बाकी खिलाड़ियों को सेट होने में थोड़ी ज्यादा गेंदें लगती है।’

मिचेल स्टार्क ने कहा कि, ‘विराट कोहली बड़े मुकाबले के खिलाड़ी हैं और उन्हें वर्ल्ड कप की वर्ल्ड XI में नंबर तीन पर जरूर रखना चाहिए।’ उस्मान ख्वाजा ने कहा कि, ‘विराट कोहली की बात ही अलग है। वो सच में कमाल के खिलाड़ी है।’ एगर ने कहा कि, ‘वो हमेशा अपने बल्ले से भारतीय टीम को मुकाबले जिताते हैं। बाकी खिलाड़ियों को जब लक्ष्य का पीछा करना होता है तो उन्हें दबाव होता है लेकिन विराट कोहली के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। वो वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। जिस तरीके से विराट कोहली अपने गियर्स बदलते हैं वो सच में तारीफ के पात्र है।’

रोहित शर्मा की भी जमकर प्रशंसा की

जोश हेजलवुड ने कहा कि, ‘विराट कोहली को हटा दिया जाए तो रोहित शर्मा पिछले 8 से 10 सालों में वनडे बल्लेबाजों में काफी खतरनाक है।’

ट्रेविस हेड ने कहा कि, ‘उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। इसके अलावा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।’

सीन एबॉट ने कहा कि, ‘आप रोहित का फॉर्म देखेंगे तो कहेंगे कि इस समय वो बहुत ही खराब बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन अगले ही मैच में वो बिल्कुल बदल जाएंगे। ऐसा लगता है वो Cheat Codes के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?