हे भगवान! इंस्टा लाइव में बिना कपड़ों के नजर आए स्पिनर अक्षर पटेल!
ऋषभ पंत के इंस्टग्राम लाइव पर नजर आए थे अक्षर पटेल।
अद्यतन - Jul 27, 2022 10:39 am

स्पिनर अक्षर पटेल इन दिनों खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका प्रदर्शन। दूसरी ओर इस स्पिन गेंदबाज की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी है।
स्पिनर अक्षर पटेल छा गए थे बल्ले से
हाल ही में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेला था, इस दौरान स्पिनर अक्षर पटेल ने अपने बल्ले से कमाल करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। आखिरी ओवर तक गए मैच में पटेल ने अर्धशतक लगाया था, साथ ही छक्का लगाकर टीम की जीत पक्की की थी।
बिना कपड़ों के स्पिनर अक्षर पटेल इंस्टाग्राम पर लाइव थे!
*ऋषभ पंत के इंस्टग्राम लाइव पर नजर आए थे अक्षर पटेल।
*सूर्यकुमार ने दिखाया था स्पिनर अक्षर पटेल को लाइव ।
*इस दौरान अक्षर ले रहे थे मसाज, सिर्फ तौलिए पहना था।
*अब पटेल की ये तस्वीर काफी वायरल हो चुकी है।
ये तस्वीर हुई है वायरल

आज खेला जाएगा वनडे सीरीज का आखिरी मैच
दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा, लेकिन इस मैच का मजा बारिश खराब कर सकती है। टीम इंडिया पहले ही 2-0 से सीरीज में अजय बढ़त बना चुकी है और सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
कब से शुरू हो रही है दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज
वनडे सीरीज के तुरंत बाद यानी की एक दिन के ब्रेक के बाद 29 जुलाई से टी-20 सीरीज आगाज हो जाएगा, जिसके लिए रोहित शर्मा, पंत, कुलदीप यादव, अश्विन और दिनेश कार्तिक हाल ही में वेस्टइंडीज पहुंचे हैं और सभी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।