पटरी पर लौट रहा है अक्षर पटेल का जीवन, वर्ल्ड कप नहीं खेलने के गम से निकले बाहर
चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए थे अक्षर पटेल।
अद्यतन - Oct 21, 2023 3:45 pm

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को एशिया कप जीतने की खुशी नहीं थी। जिसका कारण था इसी टूर्नामेंट में लगी पटेल को चोट और फिर उनके वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी टूट गया था, वहीं अब ये खिलाड़ी उस गम को भूला चुका है और जीवन में आगे बढ़ रहा है।
किसकी हुई थी अक्षर पटेल की जगह टीम में एंट्री?
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए युजी चहल से ज्यादा महत्व अक्षर पटेल को दिया गया था, जिसका कारण था इस खिलाड़ी का गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करना। ऐसे में जैसे ही पटेल वर्ल्ड कप से बाहर हुए, उनकी जगह आर अश्विन को टीम इंडिया में चुना गया था और अश्विन भी गेंद के साथ-साथ बल्ले से मैच जीताना जानते हैं। फिलहाल आर अश्विन को लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं और वो ज्यादातर मैचों में बाहर बैठे ही नजर आए हैं।
वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अब दुखी नहीं हैं स्पिनर अक्षर पटेल
*चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए थे अक्षर पटेल।
*लेकिन अब पटरी पर लौट रही है स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की लाइफ।
*हाल ही में पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीर की हैं शेयर।
*तस्वीरों में पटेल अच्छे मूड में Billiards खेलते हुए आ रहे हैं नजर।
एक नजर अक्षर पटेल के नए सोशल मीडिया पर पोस्ट
पंत के साथ नजर आया था कुछ दिनों पहले ये खिलाड़ी
प्रवीण कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था
टीम इंडिया ने साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, उस वर्ल्ड कप में प्रवीण कुमार का खेलना तय था। लेकिन आखिरी समय में इस खिलाड़ी को डेंगू हो गया था और उसी के कारण प्रवीण कुमार का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया था। उसके बाद श्रीसंत को टीम इंडिया में शामिल किया गया था और भारत ने वो खिताब अपने नाम किया था।