'बापू तारी बैटिंग कमाल छे'- भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने की अक्षर पटेल की तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘बापू तारी बैटिंग कमाल छे’- भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने की अक्षर पटेल की तारीफ

तीन मैचों की सीरीज में भारत को मिल चुकी है 2-0 की अजेय बढ़त।

Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Axar Patel (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर खेला गया। इस मैच को जीतकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए इस मैच में जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे, उन्होंने इस मैच में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अपना योगदान दिया और टीम की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच में पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में बल्लेबाजी का फैसला किया। विंडीज टीम के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स और शाई होप के शुरू से ही आक्रामक अंदाज में दिखे और अपनी टीम को एक तेज तर्रार शुरुआत दिलाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। टीम को पहला झटका मेयर्स के रूप में लगा, वो 39 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर, होप ने अपना 13 वां एकदिवसीय शतक बनाया और 115 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा शमराह ब्रूक्स ने भी 35 रन बनाए। वहीं कप्तान निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेली। पूरन के 77 गेंदों में 74 रनों की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 300 रन का आंकड़ा पार किया।

अक्षर पटेल की बदौलत टीम इंडिया ने मैच किया अपने नाम

जब बारी आई टीम इंडिया के रन चेज की तो पिछले मैच के विपरीत भारत की शुरुआत यहां अच्छी नहीं रही। कप्तान शिखर धवन के 31 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला, जिन्होंने क्रमशः 43 और 63 रन बनाए। इसके बाद संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने मिलकर टीम को इंडिया को एक मुश्किल मैच में रोमांचक जीत दिलाई।

इस मैच में अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने केवल 35 गेंदों में 64 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। नतीजतन, भारत ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने में कामयाब रहा। अक्षर ने गेंदबाजी में भी अपने नौ ओवरों में 1/40 के आंकड़े दर्ज किए और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे बुधवार (27 जुलाई) को इसी मैदान पर होगा।

मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/Rajcrikmemez1/status/1551402920930836481?s=20&t=h50JH-tHEIkQF6jMwetruA

close whatsapp