2 बल्लेबाजों के भरोसे वर्ल्ड कप जीतने आई है पाकिस्तान टीम, आप खुद देख लो नजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

2 बल्लेबाजों के भरोसे वर्ल्ड कप जीतने आई है पाकिस्तान टीम, आप खुद देख लो नजारा

पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो हो रहे हैं पोस्ट।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

हर दिन पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर अभ्यास के वीडियो आ रहे हैं, जिसमें सभी खिलाड़ी कमाल का खेल दिखा रहे हैं। लेकिन अभ्यास मैच में टीम की पोल खुल गई, जहां न्यूजीलैंड के हाथों पाक टीम को करारी हार मिली। इस बीच फिर से अभ्यास का एक नया वीडियो सामने आया है , जिसमें 2 बल्लेबाजों पर पूरा फोकस किया जा रहा है और शायद उन्हीं के भरोसे ये टीम वर्ल्ड कप जीतने इस बार भारत की धरती पर आई है।

2 बार मेगा टूर्नामेंट जीतने से चूक गई ये टीम

पाकिस्तान टीम के लिए साल 2022 काफी शानदार गया था, जहां बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने क्रिकेट जगत में अपना डंका बजाया था। साल 2022 के एशिया कप में पाक टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन लंका ने इस टीम को खिताब नहीं जीतने दिया था। उसके बाद बाबर की टीम ने टी-20 वर्ल्ड 2022 का भी फाइनल खेला था, वहां भी पाक टीम को हार मिली थी और इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

पाकिस्तान टीम को बस इन 2 बल्लेबाजों से ही उम्मीद है!

*पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो हो रहे हैं पोस्ट।
*इसी कड़ी में टीम के अभ्यास सत्र का एक वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में कप्तान बाबर आजम और फखर जमान कर रहे हैं अभ्यास।
*दोनों ही बल्लेबाजों को काफी देर तक कराई गई थी स्पेशल प्रैक्टिस।

ये वीडियो सामने आया है पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

खास जगह खाना खाने पहुंची थी पूरी पाक टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

शाहीन पर होगी ज्यादा जिम्मेदारी

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले ही पाक टीम को बड़ा झटका लग चुका है, जहां चोट के कारण नसीम शाह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। वहीं नसीम की जगह टीम में हसन अली को चुना गया है, जिससे फैन्स खुश नहीं है। ऐसे में शाहीन पर ज्यादा जिम्मेदारी होने वाली, साथ ही शाहीन काफी  शानदार लय में चल रहे हैं और बाबर की टीम को अपना पहला मैच 10 अक्टूबर के दिन श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?