कप्तान बाबर आजम ने जिंदगी में पहली बार देखा था इतना बड़ा केक! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान बाबर आजम ने जिंदगी में पहली बार देखा था इतना बड़ा केक!

आज है पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन।

Babar Azam (image Credit- Instagram)
Babar Azam (image Credit- Instagram)

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के लिए आज का दिन काफी ज्यादा खास है, जहां आज यानी की 15 अक्टूबर के दिन ये खिलाड़ी अपना जन्मदिन मना रहा है। साथ ही बाबर ने इस बार का जन्मदिन ऑस्ट्रेलिया में मनाया है, वो भी सभी टीमों के कप्तानों के साथ जो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने जा रहे हैं।

कप्तान बाबर आजम पर होगी डबल जिम्मेदारी

जी हां, पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम पर डबल जिम्मेदारी होने वाली है, जहां बाबर को टीम की कप्तानी करनी है और साथ इस दौरान बतौर ओपनर अपने बल्ले से इस खिलाड़ी को रन भी बनाने हैं।

इतना बड़ा केक देख कप्तान बाबर आजम हुए पागल!

*आज है पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन।
*साथ ही आज टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले कप्तान आए थे एक साथ।
*इस दौरान सभी ने मिलकर मनाया बाबर का जन्मदिन, काटा गया केट।
*काफी बड़ा केक देख हैरान थे पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर।

कप्तान बाबर आजम ने सभी कप्तानों बीच काटा केक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया पर डाली ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

हाल ही में पाकिस्तान टीम ने जीती है सीरीज

पाकिस्तान टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ में एक ट्राई सीरीज खेली थी, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबर की टीम ने फाइनल में ट्रॉफी अपने नाम की थी। दूसरी ओर पाक टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है टी-20 वर्ल्ड कप के लिए, जहां उस्मान कादिर की जगह टीम में फखर जमान को अचानक से शामिल कर लिया गया है।

close whatsapp