बाबर आजम 'Fraud' है और शुरुआत से ही वह ऐसे रहे हैं: भारत के खिलाफ मैच के बाद शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान

बाबर आजम ‘Fraud’ है और शुरुआत से ही वह ऐसे रहे हैं: भारत के खिलाफ मैच के बाद शोएब अख्तर ने दिया बोल्ड बयान

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को 'Fraud' कहा है।

Babar Azam And Shoaib Akhtar (Pic Source-X)
Babar Azam And Shoaib Akhtar (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को ‘Fraud’ कहा है। शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि बाबर आजम शुरुआत से ही टीम के साथ धोखा कर रहे हैं।

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और 100* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। बाबर आजम की बात की जाए तो वह बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और  23 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

वहीं मैच खत्म होने के बाद शोएब अख्तर ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। शोएब अख्तर ने शो ‘गेम ऑन है’ पर कहा कि,’हम हमेशा बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हैं। अब आप बताएं विराट कोहली का हीरो कौन है? सचिन तेंदुलकर और उन्होंने 100 शतक बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर की लीगेसी को विराट कोहली चेज कर रहे हैं। बाबर आजम का हीरो कौन है? टुक टुक?’

बाबर आजम शुरुआत से ही फ्रॉड रहे हैं: शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि,’आप गलत हीरो को चुन रहे हैं। आपकी सोच ही गलत है। आप शुरुआत से ही फ्रॉड रहे हैं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैं इसीलिए यह कह रहा था क्योंकि मुझे अभी तक इसके पैसे मिल रहे थे, लेकिन अब यह समय की बर्बादी है। 2001 से ही मैं यह लगातार देख रहा हूं। मैं ऐसे कप्तानों के साथ काम कर चुका हूं, जिन्होंने एक ही दिन में अपने खेल में काफी सुधार किया है।

हमने यह चीज पहले भी देखी है कि जब भी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला है उन्होंने रन बनाए हैं और शतक भी बनाया है। विराट सुपरस्टार है और लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वह रन मास्टर है। उन्हें लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से ही अच्छा लगा है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और उनकी जमकर प्रशंसा की जानी चाहिए।’

पाकिस्तान टीम को लेकर शोएब अख्तर ने आगे कहा कि, ‘मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं क्योंकि जहां एक तरफ पूरी दुनिया छह गेंदबाजों के साथ मैच खेलने उतर रही है, आप सिर्फ पांच गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। टीम मैनेजमेंट इस समय बिल्कुल भी नहीं सोच रही है और मैं टीम के प्रदर्शन से काफी निराश हूं।’

close whatsapp