SA20 2025: तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स ने मिलर-एन्गिडी समेत इन 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन
पार्ल रॉयल्स ने कप्तान डेविड मिलर, तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी, ऑलराउंडर ब्योर्न फोर्टुइन और एंडिले फेहलुकवायो जैसे बड़े खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिटेन किया है।
अद्यतन - Aug 1, 2024 7:50 pm

SA20 के तीसरे सीजन के लिए रिटेन साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की लिस्ट सब्मिट करने की डेडलाइन बुधवार (31 जुलाई) तक थी। पार्ल रॉयल्स ने आज गुरुवार (1 अगस्त) को कैप्ड और अनकैप्ड 10 साउथ अफ्रीकी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्ल रॉयल्स ने कप्तान डेविड मिलर, तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी, ऑलराउंडर ब्योर्न फोर्टुइन और एंडिले फेहलुकवायो जैसे बड़े खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिटेन किया है।
मिचेल वेन ब्यूरेन, तेज गेंदबाज कोडी युसूफ और साथ ही कीथ डडगिन और लेग्गी नकाबा को भी रिटेन किया गया है। अनकैप्ड खिलाड़ी क्वेना मफाका और लुआंड्रे प्रिटोरियस, जिन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया था, उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है।
SA20 के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट-
1. डेविड मिलर
2. लुंगी एन्गिडी
3. ब्योर्न फोर्टुइन
4. एंडिले फेहलुकवायो
5. मिशेल वैन ब्यूरेन
6. कोडी यूसुफ
7. कीथ डडगिन
8. नकाबा पीटर
9. क्वेना मफाका
10. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस
SA20 के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स ने इन्हें किया ट्रेड और रिलीज-
पार्ल रॉयल्स ने तबरेज शम्सी को जोबर्ग सुपर किंग्स से ट्रेड कर ऑलराउंडर दयान गैलीम को टीम में शामिल किया है। वहीं फ्रेंचाइजी ने डेन विलास, इवान जोन्स, विहान लुबे और फेरिस्को एडम्स को रिलीज कर दिया है।
ट्रेडेड-
आउट – तबरेज शम्सी (जोबर्ग सुपर किंग्स को)
इन – दयान गलीम (जोबर्ग सुपर किंग्स से)
रिलीज-
1. डेन विलास
2. इवान जोन्स
3. विहान लुब्बे
4. फेरिस्को एडम्स
कुमार संगकारा ने कही बड़ी बात-
लीग के आगामी सीजन के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के बाद पार्ल रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा ने बात करते हुए कहा,
‘हम कैप्ड और अनकैप्ड साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों के एक बहुत ही मजबूत ग्रुप के साथ आगामी ऑक्शन में जाने से खुश हैं। पिछले सीजन की निराशा के बाद जहां हम टूर्नामेंट के बाद के चरणों में लड़खड़ा गए थे, टीम पर फिर से विचार करना और कुछ बदलाव करना महत्वपूर्ण था। हमारा मानना है कि इस कोर में विभिन्न विशेषताएं हैं और यह एक ठोस आधार के रूप में काम करेगा, जिसे ऑक्शन में हमारे द्वारा साइन खिलाड़ियों द्वारा पूरक बनाया जाएगा।’