अपने देश के फैन्स से गालियां सुन-सुन के, Babar Azam अंदर से टूट चुके हैं पूरी तरह
ICC ने पाकिस्तान टीम के कप्तान का एक वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Oct 27, 2023 2:12 pm

वर्ल्ड कप 2023 में Babar Azam की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का ऐसा हाल होगा, ये किसी ने भी नहीं सोचा था। पहले इस टीम ने लगातार 2 मैच जीते थे, लेकिन फिर पाक टीम को ना जाने किसकी नजर लगी। जहां ये टीम लगातार 3 मैच हार गई, जिसके बाद टीम के कप्तान बाबर आजम पर सबसे ज्यादा निशाना साधा जा रहा है। पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी TV शो में इस टीम की जमकर बुरी कर रहे हैं, तो वहीं अब खबर ये भी है कि कप्तानी पद से Babar Azam की जल्द ही छुट्टी होने वाली है।
Babar Azam ने जीता है टॉस
वर्ल्ड कप में आज Babar Azam की टीम का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है, जहां इस मुकाबले का टॉस बाबर ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका की टीम 4 मैच जीतकर अंक तालिका पर दूसरे स्थान पर है, साथ ही टीम के सभी बल्लेबाज धमाकेदार लय में चल रहे हैं। तो दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से हार कर आ रही है, ऐसे में टीम आज कमबैक के इरादे से मैदान पर उतरी है और आज टीम का जीतना काफी जरूरी है।
‘खुशी’ क्या होती है Babar Azam को नहीं पता अब
*ICC ने पाकिस्तान टीम के कप्तान का एक वीडियो किया शेयर।
*इस वीडियो में कप्तान Babar Azam दिख रहे थे काफी उदास।
*बाबर के चेहरे पर अब नहीं दिखती पहले जैसी मुस्कान।
*लगातार हार के बाद फैन्स-पूर्व खिलाड़ी दे रहे हैं गालियां।
Babar Azam का ये वीडियो शेयर किया है ICC ने
आज के मैच के लिए कुछ प्रकार हैं दोनों टीमें
पाकिस्तान
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
साउथ अफ्रीका
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेंबा बवुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासे, डेविड मिलर, मार्को यान्सिन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एन्गिडी।