Babar Azam ने ILT20 में मिले करीब 5 मिलियन डाॅलर के काॅन्ट्रैक्ट को ठुकराया- रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) के अगामी सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।
अद्यतन - Aug 27, 2023 10:29 am

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) माॅडर्न डे क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। साथ ही क्रिकेट फैंस उन्हें विश्वभर की टी-20 लीग में क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं। तो हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लीग टी-20 में भाग लेने की अनुमित भी दे दी है।
ऐसे में क्रिकेट फैंस कयास लगा रहे थे कि बाबर आजम इस लीग में किस टीम की ओर खेलने वाले हैं। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर ने इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) में मिले करीब 5 मिलियन अमेरिकी डाॅलर के काॅन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है। बता दें कि टूर्नामेंट का दूसरा सीजन साल 2024 की शुरूआत में खेला जाना है।
रिपोर्ट्स में किया गया दावा
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी-फरवरी 2024 में होने वाले इंटरनेशनल लीग टी-20 के दूसरे सीजन को बाबर आजम छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि बाबर ने काॅन्ट्रैक्ट की शर्तो व भुगतान प्रकिया के जटिल होने के चलते, इस काॅन्ट्रैक्ट को अस्वीकार कर दिया है।
हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर बाबर आजम इंटरनेशनल लीग टी-20 के दूसरे सीजन में भाग नहीं ले पाते हैं तो वह टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर बन सकते हैं। दूसरी ओर, अगर बाबर इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनते हैं तो वह 10 जनवरी, 2024 से शुरू हो रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Due to payment terms and a difficulty with image rights, Babar Azam's prospective PKR 150 million ILT20 deal is canceled.
Via – Saleem Khaliq pic.twitter.com/m59kCBCaZV— Nawaz 🇵🇰 (@Rnawaz31888) August 25, 2023
शाहीन अफरीदी हुए मालामाल
तो वहीं आपको बता दें कि इंटरनेशल लीग टी-20 के दूसरे सीजन के लिए डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को 4 लाख अमेरिकी डाॅलर की रकम देकर, तीन साल के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।
साथ ही बता दें कि वह इस डील के बाद टूर्नामेंट के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा शाहीन के काॅन्ट्रैक्ट में एक खास बात और है कि अगर कोई टीम इस रकम से ज्यादा रकम में किसी अन्य गेंदबाज को खरीदती है, तो स्वंय ही शाहीन का सैलरी उस खिलाड़ी के बराबर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- अगस्त 27- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से