इधर बाबर आजम अर्धशतक पर अर्धशतक लगा रहे हैं, उधर पाक टीम ने हार की हैट्रिक लगा दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर बाबर आजम अर्धशतक पर अर्धशतक लगा रहे हैं, उधर पाक टीम ने हार की हैट्रिक लगा दी

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 मैच में भी पाकिस्तान टीम को दी करारी मात।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं, जहां उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। लेकिन एक तरफ बाबर रनों का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पाक टीम का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। जिसका नजारा कीवी टीम के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में देखने को मिल रहा है।

पाक टीम के हाथ से निकल गई है सीरीज

भले ही पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी बाबर आजम शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके साथी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा निराश किया है। इस वक्त पाक टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, इस सीरीज में कुल 5 मैच है। वहीं कीवी टीम ने लगातार 3 मैच अपने नाम कर लिए हैं और सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली है।

बाबर आजम का बल्ला मचा रहा है खूब हल्ला

*न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 मैच में भी पाकिस्तान टीम को दी करारी मात।
*वहीं तीसरे टी20 मैच में भी बाबर आजम ने भी लगाया शानदार अर्धशतक।
*तीसरे टी20 मैच में बाबर ने बनाए 58 रन, फिर पाक टीम हार गई मैच।
*पहले और दूसरे टी20 मैच में भी बाबर ने लगाया था शानदार अर्धशतक।

रिजवान ये क्या हरकत कर रहे थे तीसरे मैच में?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

पाकिस्तान टीम के लिए बाबर आजम का प्रदर्शन नहीं आया काम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

2 कप्तानों ने किया हार के साथ आगाज

बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाक टीम ने 2 नए चेहरों को कप्तानी की जिम्मेदारी दी थी, टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद बने थे और टी20 टीम की कप्तानी शाहीन शाह को मिली थी। लेकिन दोनों ही कप्तानों की कप्तानी का आगाज हार के साथ हुआ है, एक तरफ शान मसूद की कप्तानी वाली टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली और अब शाहीन की कप्तानी वाली टीम कीवी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई। ऐसे में अब फैन्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जमकर गालियां दे रहे हैं और वो फिर से बाबर आजम को टीम की कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?