जहां एक तरफ बाकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोलकाता में मचाई तबाही, वहीं बाबर आजम एक बार फिर सिंगल डिजित स्कोर पर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

जहां एक तरफ बाकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोलकाता में मचाई तबाही, वहीं बाबर आजम एक बार फिर सिंगल डिजित स्कोर पर हुए आउट

बाबर आजम इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Babar Azam (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इस मुकाबले में बांग्लादेश अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। हालांकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए।

बाबर आजम का विकेट मेहदी हसन मिराज ने लिया। उनका कैच महमुदुल्लाह ने पकड़ा। बाबर आजम मेहदी हसन मिराज के ओवर में बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से ठीक तरीके से नहीं लगी और Long On पर खड़े महमदुल्लाह ने उनका कैच काफी आसानी तरीके से पकड़ा।

बाबर आजम इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं लेकिन पाकिस्तान समय काफी अच्छी स्थिति में है। वो अभी भी इस मैच को आसानी से अपने नाम कर सकते हैं।

पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 205 रनों की जरूरत है

पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान को काफी अच्छी शुरुआत दी और इस समय टीम काफी मजबूत स्थिति में है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक पाकिस्तान ने 6 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की जबकि चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बांग्लादेश ने अभी तक कि टूर्नामेंट में छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज किया जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश 9वें स्थान पर।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?