जिमबाबर…जिमबाबर बोलकर फैंस ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को खूब चिढ़ाया
355 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने चौथे दिन के लंच ब्रेक तक 94 ओवर में 7 विकेट खोकर 291 रन बना लिए हैं।
अद्यतन - Dec 12, 2022 1:19 pm

इस समय मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने अपने नाम किया जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि दूसरे टेस्ट को भी वो जीत जाएगी। हालांकि अभी कुछ भी कहना बहुत ही मुश्किल है।
इसी बीच पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को उन्हीं के प्रशंसकों ने जमकर ट्रोल किया। बता दें, अगर मेजबान पाकिस्तान को इस सीरीज में बराबरी करनी है तो उन्हें दूसरा टेस्ट मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को जीतने के लिए 355 रन का लक्ष्य दिया है।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत तो काफी अच्छी रही लेकिन कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में वो 10 गेंदों में मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट तेज़ गेंदबाज़ ओली रॉबिंसन ने लिया। हालांकि जब वो वापस पवेलियन जा रहे थे तब पाकिस्तानी प्रशंसकों ने उन्हें जिमबाबर…जिमबाबर कहना शुरू कर दिया। उन्होंने इसके साथ यह भी बोला कि तू घंटे का किंग है।
ये रही वीडियो:
Pakistan youth ko bhi malum hai ki kon king hai👏https://t.co/lZZFdYVhhR
— Arun Singh (@ArunTuThikHoGya) December 12, 2022
355 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने चौथे दिन के लंच ब्रेक तक 94 ओवर में 7 विकेट खोकर 291 रन बना लिए हैं। अभी तक चौथे दिन में 60 ओवर बचे हुए हैं और पाकिस्तान को जीतने के लिए 64 रनों की दरकार है। वहीं इंग्लैंड को अगर यह सीरीज अपने नाम करनी है तो उन्हें पाकिस्तान के तीन और विकेट लेने होंगे।
मेजबान की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज़ अब्दुल्लाह शफीक ने 94 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 30 रन का योगदान दिया। साउद शकील ने 213 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 94 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इमाम उल हक ने भी 60 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने 45 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चौथे दिन के लंच ब्रेक तक अबरार अहमद और आगा सलमान बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हुए हैं। मार्क वुड ने अभी तक 3 विकेट झटके हैं। जैक लीच, जो रूट, जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिंसन ने एक-एक विकेट झटका।