BAN vs AFG Dream11 पूर्वानुमान, फैंटेसी (Fantasy) क्रिकेट टिप्स, Playing11,आज की Dream11 टीम और मैच के सारे अपडेट्स

BAN vs AFG Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट दूसरे वनडे मैच के लिए

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 जुलाई को खेला जाएगा।

BAN vs AFG (Photo Source: Twitter)
BAN vs AFG (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश (BAN) और अफगानिस्तान (AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 जुलाई को खेला जाएगा। पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने DLS नियम के चलते 17 रनों से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए थे। लेकिन बारिश के चलते लक्ष्य 67 रनों का कर दिया गया और अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की। बांग्लादेश को इस मैच में तो हार झेलनी पड़ी लेकिन हार के बाद टीम इस वक्त अलग ही चीजों के कारण सुर्खियों में हैं।

बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन बांग्लादेशी प्रधानमंत्री से मिलने के बाद तमीम इकबाल ने संन्यास वापस ले लिया है। तमीम इकबाल के संन्यास के बाद लिटन दास को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। अब जब तमीम इकबाल ने संन्यास वापस ले लिया है तो देखना होगा दूसरे वनडे मैच में तमीम इकबाल खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं।

(BAN vs AFG) मैच डिटेल्स (Match Details):

मैच– बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, दूसरा वनडे

दिन और समय– 8 जुलाई, दोपहर 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम

लाइव स्ट्रीमिंग- फैनकोड एप और वेबसाइट

(BAN vs AFG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की पिच स्पिनर गेंदबाजों को ज्यादा सहयोग करते हुए नजर आती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 280 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

(BAN vs AFG) बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड:

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक 12 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें बांगलादेश ने 7 और अफगानिस्तान ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

(BAN vs AFG) बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वॉड(Full Squad):

बांग्लादेश (Bangladesh):

तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हर्दोय, मेहंदी हसन मिराज, तैजूल इस्लाम, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरीफुल इस्लाम, आतिफ हुसैन, नईम शेख

अफगानिस्तान (Afghanistan):

हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रियाज हसन, इब्राहिम जद्रान, नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद नबी, शाहीदुल्लाह कमल, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, जिया उर रहमान, इजहरउलहक नवीद, अब्दुल रहमान, वफादार मोमांद, सलीम साफी, सईद अहमद

(BAN vs AFG) बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश (Bangladesh):

तमीम इकबाल (कप्तान), नजमुल हसन शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन, तौहीद हर्दोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ होसैन, मेहंदी हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान (Afghanistan):

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जद्रान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह शाहीदी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, मोहम्मद सलीम

Suggested Playing XI for BAN vs AFG Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

लिटन दास, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जद्रान, तौहीद हर्दोय, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, तस्कीन अहमद, अजमतुल्लाह शाहीदी, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान

कप्तान- फजलहक फारूकी उपकप्तान- राशिद खान

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

लिटन दास, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जद्रान, तोहीद हर्दोय, मेहंदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, तस्कीन अहमद, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान

कप्तान- राशिद खान उपकप्तान– मुजीब उर रहमान

close whatsapp