दूसरे टेस्ट मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने मुश्फिकर रहीम को बैटिंग टिप्स दिया

ये क्या? राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को छोड़ बांग्लादेश के खिलाड़ी को ज्ञान देने में लगे हैं

वीडियो में राहुल द्रविड़ को हग करते हुए दिख रहे हैं मुश्फिकर रहीम।

Rahul Dravid and Mushfiqur Rahim (Image Credit- Twitter)
Rahul Dravid and Mushfiqur Rahim (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच 22 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ बांग्लादेशी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकर रहीम को बैंटिग टिप्स देते हुए नजर आए।

बता दें कि राहुल द्रविड़ और मुश्फिकर रहीम का ये वीडियो मुश्फिकर रहीम फैन क्लब के एक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ मुश्फिकर रहीम को बैटिंग टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच काफी चर्चा भी होती हुई दिख रही है।

यहां देखिए राहुल द्रविड़ और मुश्फिकर रहीम का वो वीडियो

वहीं भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 188 रनों से जीत चुका है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। तो इस दूसरे टेस्ट मैच को बांग्लादेश की टीम जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों को करारा झटका लगा है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा अभी भी उबरे नहीं हैं और इस मैच के लिए वो उपलब्ध नहीं है। साथ ही दूसरे टेस्ट मैच से नवदीप सैनी बाहर हो गए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज एबादत हुसैन भी इस मैच को नहीं खेल पाएंगे, तो एक बार फिर केएल राहुल टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया:

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकटकीपर), KS भरत (विकटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, जयदेव उनादकट और सौरभ कुमार।

close whatsapp