'ये पारी सालों तक याद रखी जाएगी'- चोटिल रोहित शर्मा की नाबाद 51 रनों की पारी के बाद फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये पारी सालों तक याद रखी जाएगी’- चोटिल रोहित शर्मा की नाबाद 51 रनों की पारी के बाद फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

रोहित शर्मा ने इस मैच में 28 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 7 दिसंबर को शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर तीन मैचों की वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और मेहदी हसन की 100 रनों की नाबाद पारी की बदौलत टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया लड़खड़ा गई, पहली मैच की तरह टाॅप ऑर्डर एक बार फिर फेल हो गया।

विराट कोहली 5 और शिखर धवन 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन श्रेयस अय्यर के 82, अक्षर पटेल के 56 और कप्तान रोहित शर्मा की नाबाद 51 रनों की पारी भी टीम इंडिया को मैच नहीं जिता सकी। बांग्लादेश ने यह मैच 5 रन से अपने नाम किया और तीन मैचौं की वनडे सीरीज मे 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

आखिरी गेंद पर पहुंचा थ्रिलर मैच

हालांकि आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर रोहित शर्मा को देखकर फैंस ने अभी भी हार की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। रोहित को देख फैंस को लगा कि, टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती है, वहीं हुआ भी कुछ ऐसा।

रोहित ने मुस्तफिजुर के आखिरी ओवर में पहली गेंद खाली जाने के बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका व पांचवी गेंद पर सिक्स लगाकर भारत को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। मुस्तफिजुर की आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी, लेकिर रोहित आखिरी याॅर्कर गेंद पर सिक्स नहीं लगा पाए और भारत यह मैच 5 रन से हार गया।

तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने चोटिल होने के बावजूद 9वें नंबर पर उतरकर 28 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रोहित इस कोशिश में कामयाब नहीं हो सके।

रोहित की पारी को देख फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/ramu_nija/status/1600504684728680448?s=20&t=-mh-CWa1pyNACLUBSrYVpA

https://twitter.com/AvinashArya09/status/1600490256289386496?s=20&t=-mh-CWa1pyNACLUBSrYVpA

 

close whatsapp