दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ा एक और दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जेमी सिडन्स को बांग्लादेश क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
अद्यतन - Mar 15, 2022 4:16 pm

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई बांग्लादेश क्रिकेट टीम मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए वहीं के पूर्व खिलाड़ियों को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर रही है। बांग्लादेश ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को तेज गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया था, और अब टाइगर्स ने एक और दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर लिया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मार्केल को पावर हिटिंग बल्लेबाजी कोच के रूप मे नियुक्त किया है। एल्बी मार्केल को BCB ने यह जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले सौंपी गई है। वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान बांग्लादेश टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुआ एक और दिग्गज
BCB क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने 15 मार्च को एल्बी मार्केल के कोचिंग टीम में शामिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व ऑलराउंडर ने पहले ही बांग्लादेश टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है। जलाल यूनुस ने Cricbuzz के हवाले से कहा, “वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनके आने से हमारे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।”
एल्बी मोर्कल और एलन डोनाल्ड की नियुक्ति के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जेमी सिडन्स को बांग्लादेश क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
एल्बी मोर्केल के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 1 टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। दाएं-हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 77 विकेट लिए है। उन्होंने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ 2015 में खेला था।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम 18 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, जिसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज 31 मार्च से खेलेगी।