महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023: क्रिकेट फिर हुआ शर्मशार, बांग्लादेश पर लगे फिक्सिंग के आरोप  - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023: क्रिकेट फिर हुआ शर्मशार, बांग्लादेश पर लगे फिक्सिंग के आरोप 

10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है महिला टी-20 वर्ल्ड कप

Bangladesh Women (Image Credit- Twitter)
Bangladesh Women (Image Credit- Twitter)

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश टीम पर फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। बता दें कि इस फिक्सिंग में बांग्लादेश महिला टीम की दो खिलाड़ी शामिल बताई जा रही हैं, जिसमें से एक बांग्लादेश में है जबकि दूसरी टीम के साथ साउथ अफ्रीका में मौजूद है।

बांग्लादेश के एक टीवी चैनल ने किया खुलासा

बता दें कि ढाका स्थित जमुना टीवी ने एक ऑडियो रिकाॅर्डिंग शेयर की है जिसमें दो महिला क्रिकेटर आपस में बात कर रही हैं। तो वहीं ऑडियो रिकाॅर्डिंग में दावा किया जा रहा है कि दो महिलाओं में से एक बांग्लादेश टीम के साथ साउथ अफ्रीका में मौजूद है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार इस मसले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चीफ एग्जीक्यूटिव निजामुद्दीन चौधरी ने कहा है कि आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) इस मामने पर पैनी नजर बनाए हुए है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी इस बात से अवगत है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। अगर उन्हें कोई अप्रोच कर कर रहा है तो उन्हें प्रोटोकाॅल के अनुसार सर्व प्रथम इस बारे में जानकारी आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को देनी है। यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है।

साथ ही आपको इस मसले पर अधिक जानकारी दें तो मंगलवार को जमुना टीवी ने एक ऑडियो रिकाॅर्डिंग जारी की थी, जिसमें दो महिला क्रिकेटर आपस में बात कर रही हैं। जिसमें एक महिला को साउथ अफ्रीका में मौजूद महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि-

मैं आप पर कोई दबाव नहीं डाल रही हूं। अगर आप चाहती हैं तो आप खेल सकती हैं। तुम खुद वो मैच चुन सकती हो जिसमें तुम खेलना चाहती हो। तुम अपना अगला मैच खेलोगी या नहीं, टीम मैनेजमेंट तुम्हें इसके बारे में जानकारी दे देगा।

तो वहीं इस सब को सुनकर साउथ अफ्रीका में मौजूद खिलाड़ी कहती है कि, नहीं मेरी दोस्त, मैं इन सब चीजों में शामिल नहीं होना चाहती। मुझे इन सब चीजों के बारे में मत बताओ। मै ऐसी चीजों को कभी नहीं कर सकती। मेरी आपसे विनती है कि आप मुझे इन बातों को ना बताएं।

close whatsapp