BAN vs IND: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम हुई पस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs IND: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम हुई पस्त

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने मेजबान के 8 विकेट मात्र 133 रन पर झटका दिए हैं।

Ban V Ind (Pic Source-Twitter)
Ban V Ind (Pic Source-Twitter)

चट्टोग्राम में खेले जा रहे बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने मेजबान के 8 विकेट मात्र 133 रन पर झटका दिए हैं।

बता दें, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 404 रन बनाए। दूसरे दिन श्रेयस अय्यर अपनी पारी में मात्र 4 रन और बना पाए और 86 रन पर इबादत हुसैन का शिकार हुए। हालांकि इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने 8वें विकेट के लिए 92 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 113 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाए जबकि कुलदीप यादव ने 114 गेंदों में 5 चौके जड़ 40 रन की बहुमूल्य पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट झटके जबकि इबादत हुसैन और खालिद अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान को बैकफुट पर ला खड़ा किया

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। मेजबान को पहली पारी की पहली गेंद पर ही बड़ा झटका लगा। नजमुल हुसैन पहली गेंद पर बिना खाता खोले सिराज का शिकार हुए। यासिर अली भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जाकिर हसन ने 45 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए जबकि लिटन दास ने 30 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली।

कप्तान शाकिब अल हसन 3 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 28 रन की बहुमूल्य पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 8 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं और वो अभी भी अपनी पहली पारी में 271 रन से पीछे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहदी हसन मिराज 16* रन पर और इबादत हुसैन 13* रन पर क्रीज पर टिके हुए हैं।

भारतीय टीम की ओर से अभी तक मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके हैं जबकि कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 33 रन देकर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उमेश यादव ने 1 विकेट अपने नाम किया।

https://twitter.com/kingashu1008/status/1603348063032029184?s=20&t=W0MPjWjRCwKSxV9DShkAug

close whatsapp