BANW vs INDW 1st ODI: भारत का हार से खुला खाता, पहले वनडे में बांग्लादेश ने 40 रनों से हराया
153 रनों के टारगेट को हासिल नहीं कर पाई हरमनप्रीत एंड कंपनी
अद्यतन - Jul 16, 2023 6:05 pm

BANW vs INDW 1st ODI Match Result: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है, और इस दौरे पर आज से भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत हुई। हालांकि, वनडे सीरीज के पहले मैच में ही मेजबान टीम ने भारत को 40 रनों से हराकर, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
साथ ही बता दें कि वर्षा बाधित व लो स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश से मिले 153 रनों के टारगेट को हासिल नहीं कर पाई है। भारतीय टीम की बैटिंग के बिखरने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर 20 रन था।
मैच में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत, यस्तिका भाटिया व जेमिमा राॅड्रिग्स जैसे बेहतरीन बल्लेबाज फेल साबित हुए। तो वहीं बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 मैच में मिली जीत के मूमेंटम को वनडे सीरीज के पहले मैच में भी जारी रखा और जीत हासिल की।
बांग्लादेश बनाम भारत, पहले वनडे मैच का हाल:
बता दें कि आज 16 जुलाई रविवार को शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 152 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। गौरतलब है कि मैच को बारिश की वजह से 44-44 ओवर का कर दिया गया था।
दूसरी तरफ बांग्लादेश से मिले 153 रनों का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम ने 35.5 ओवर में 113 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।
प्रिया पूनिया 10, स्मृति मंधाना 11, यस्तिका भाटिया 15, हरमनप्रीत कौर 5 और जेमिमा राॅड्रिग्स सिर्फ 10 रनों की पारी ही खेल पाई। तो वहीं आपको बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा रबिया खान को 3 और नाहिदा अख्तर व सुल्ताना खातून को 1-1 विकेट मिला।
India Women’s Tour of Bangladesh 2023 | 1st ODI Match
Bangladesh Won by 40 Runs (D/L)
Full Match Details: https://t.co/kX8fJqBwfM#BCB | #Cricket | #BANWvINDW pic.twitter.com/NjTeuZLYij
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 16, 2023
https://twitter.com/AVENGER_CSK7/status/1680545442600296448?s=20
Why Yastika is playing ahead of Richa?
Where Shikha Pandey?— Dhruv/Mayank☄️ FC🏏 (@cricdrugs) July 16, 2023
https://twitter.com/AVENGER_CSK7/status/1680545195908034562?s=20
We will surely bounce back 👍 just play freely
— Jaimini (@thesilent07) July 16, 2023
Oh god truly awful performance
— SB🇮🇳 (@Soumya260290) July 16, 2023
https://twitter.com/Rockstar18745/status/1680545213272522754?s=20
Wpl start 😂😂
— Deepak meena 👑👑 (@DeepakM89081556) July 16, 2023