Bengal Pro T20 League: कैब ने किया सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी का सम्मान, स्पेशल टाॅस काॅइन में किया गया शामिल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Bengal Pro T20 League: कैब ने किया सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी का सम्मान, स्पेशल टाॅस काॅइन में किया गया शामिल 

बंगाल प्रो टी20 लीग का पहला सीजन 11 जून से खेले जाने के लिए तैयार है। 

The Cricket Association of Bengal (Image Credit- Twitter X)
The Cricket Association of Bengal (Image Credit- Twitter X)

बंगाल प्रो टी20 लीग (Bengal Pro T20 League) का पहला सीजन बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरूआत 11 जून से शुरू होने वाली है, तो वहीं टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने पूर्व भारतीय कप्तान और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली और चाकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का सम्मान किया है।

बता दें कि कैब टूर्नामेंट के पहले सीजन को यादगार बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है। तो वहीं इसी क्रम में कैब ने भारतीय क्रिकेट के दो अनमोल रत्नों (सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी) का सम्मान करना नहीं भूला है, जो बंगाल के साथ भारतीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम रखते हैं।

तो वहीं अब जब बंगाल प्रो टी20 लीग में टूर्नामेंट की शुरूआत होगी, तो टाॅस के समय महिला क्रिकेट मैच में टाॅस काॅइन के हेड साइड में झूलन गोस्वामी का चेहरा होगा। पुरुष क्रिकेट मैच में हेड साइड की ओर सौरव गांगुली का चेहरा दिखाई देगा। दूसरी ओर, टूर्नामेंट मंगलवार 11 जून को शुरू हो रहा है, और इस वक्त सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी मौजूद रहेंगे। साथ ही झूलन ने कैब से मिले इस सम्मान के बाद प्रतिक्रिया भी दी है।

झूलन गोस्वामी ने दिया रिएक्शन

बता दें कि कैब से मिले इस सम्मान के बाद झूलन गोस्वामी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक टाॅस काॅइन के साथ कुछ फोटो शेयर की है। इन फोटोज में कैब अध्यक्ष स्नेहआशीष गांगुली भी नजर आ रहे हैं। तो वहीं इन फोटोज को शेयर समय झूलन ने लिखा- इतनी सार्थक चीज का हिस्सा बनना कितना सौभाग्य की बात है। टॉस सिक्के पर इस हार्दिक मान्यता के लिए कैब का धन्यवाद। आइए इस अद्भुत टूर्नामेंट का अधिकतम लाभ उठायें।

देखें झूलन गोस्वामी की ये पोस्ट

close whatsapp