Zim Afro T10 : इरफ़ान पठान और रेगिस चेकाबवा की शानदार बल्लेबाज़ी के कारण हरारे हरिकेन्स ने दर्ज की पहली जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

Zim Afro T10 : इरफ़ान पठान और रेगिस चेकाबवा की शानदार बल्लेबाज़ी के कारण हरारे हरिकेन्स ने दर्ज की पहली जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरारे की शुरूआत बेहद खराब रही और 16 रन के स्कोर तक दो विकेट गवां दिए।

Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)
Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)

जिम्बाब्वे में खेले जा रहे Zim Afro T10 2023 में हरारे हरिकेन्स  ने अपनी पहली जीत दर्ज की।  दरअसल रेजिस चकाब्वा और इरफान पठान की शानदर पारियों के बदलौत हरारे हरिकेंस ने रविवार को खेले गए मुकाबले में डरबन कलंदर्स को 5 विकेट से हराया। डरबन के 126 रन के जवाब में हरारे ने 2 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से जीत हासिल की।

बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डरबन कलंदर्स ने टिम सेफर्ट के तूफानी अर्धशतक के दम पर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। दरअसल सेफर्ट ने 31 गेंदों का सामना कर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए।

इरफ़ान पठान ने खेली शानदार पारी 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरारे की शुरूआत बेहद खराब रही और 16 रन के स्कोर तक दो विकेट गवां दिए। दरअसल रॉबिन उथप्पा ने 1 रन और कप्तान इयोन मोर्गन मात्र 2 रन बनकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद रेजिस चकाब्वा और इरफान पठान ने मिलकर पारी को संभाली।

बता दें चकाब्वा ने 22 गेंदों का सामना कर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। वहीं इरफ़ान पठान ने 14 गेंदों का सामना कर 37 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए। हालांकि इरफ़ान पठान को 5वें ओवर में लिंडे ने आउट कर पवेलियन भेज दिया।

बता दें डरबन की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी मोहम्मद आमिर ने की। उन्होंने इस  मुकाबले में 2 विकेट चटकाएं। बता दें मोहम्मद आमिर के अलावा ब्रैड एवांस, जॉर्ज लिंडे और तेंदई चतारा ने 1-1 विकेट चटकाएं। लेकिन रेजिस चकाब्वा और इरफान पठान की तूफानी पारी ने हरारे हरिकेन्स को इस मुकाबले में पहली जीत दिलाई। वहीं डरबन कलंदर्स  की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी टिम सीफर्ट ने की, उन्होंने 71 रन बनाए। उनके अलावा निक वेल्च ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। इसके अल्वा मोहम्मद नबी 9 रन देकर 2 विकेट चटकाएं और समित पटेल ने 17 रन देकर 1 विकेट झटके।

यहां पढ़ें : सुनील गावस्कर को ब्रायन लारा द्वारा क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब में संम्मानित किया गया

close whatsapp