BBL 2023-24: एडिलेड स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों की मुजीब उर रहमान के सामने एक न चली, एक ही ओवर में इस शानदार स्पिनर ने झटके दो विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2023-24: एडिलेड स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों की मुजीब उर रहमान के सामने एक न चली, एक ही ओवर में इस शानदार स्पिनर ने झटके दो विकेट

इस मैच को मेलबर्न रेनेगेड्स ने चार विकेट से अपने किया।

BBL 2023-24 (Pic Source-Twitter)
BBL 2023-24 (Pic Source-Twitter)

बिग बैश लीग 2023-24 का 18वां मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया था। इस मैच को मेलबर्न रेनेगेड्स ने चार विकेट से अपने किया। मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, जब एडिलेड स्ट्राइकर्स बल्लेबाजी कर रहा था तब एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 200 रनों का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी। हालांकि मुजीब उर रहमान ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके और मेलबर्न रेनेगेड्स को मुकाबले में वापसी दिलाई। एडिलेड स्ट्राइकर्स की पारी का 12वां मुजीब उर रहमान फेकने आए थे। एडिलेड स्ट्राइकर्स के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस लिन ने उनके ओवर में एक चौका जड़ा। मुजीब उर रहमान ने इसके तुरंत बाद जबर्दस्त वापसी की और अगली ही गेंद पर क्रिस लिन को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

क्रिस लिन एक बार फिर से मुजीब के ओवर में कड़ा प्रहार करना चाह रहे थे लेकिन वो आउट हो गए। यही नहीं इसी ओवर में मुजीब उर रहमान ने एक और विकेट अपने नाम किया। उन्होंने Jack Weatherald को भी आउट कर वापस पवेलियन भेजा। बता दें, मुजीब उर रहमान ने इस मैच में चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी की वजह से एडिलेड स्ट्राइकर्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन ही बना पाई।

मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीता मुकाबला

मेलबर्न रेनेगेड्स ने 178 रन के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर और आठ गेंदें रहते हुए जीत लिया। मेलबर्न टीम की ओर से युवा खिलाड़ी Jack Fraser-McGurk ने 37 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

यही नहीं मेलबॉर्न रेनेगेड्स की ओर से अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श ने 33 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जो क्लार्क ने 28 रनों का योगदान दिया। यह इस सीजन मेलबर्न रेनेगेड्स की पहली जीत थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?