वडोदरा के नए BCA स्टेडियम में आयोजित होगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का दूसरा चरण, पढ़ें बड़ी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

वडोदरा के नए BCA स्टेडियम में आयोजित होगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का दूसरा चरण, पढ़ें बड़ी खबर 

22 फरवरी, 2025 से शुरू हो रहा है IML

International Masters League (IML) (Image Credit- Twitter X)
International Masters League (IML) (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) ने हाल में ही घोषणा की है कि टूर्नामेंट का दूसरा चरण वडोदरा के बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम में आयोजित होगा। गौरतलब है कि आगामी टूर्नामेंट में क्रिकेट खेल के कुछ दिग्गज खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 22 फरवरी से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले पहले मैच से होगी। पहला मैच इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच खेला जाएगा।

22 से 27 फरवरी के बीच नवी मुंबई में पहले चरण के खत्म होने के बाद, आईएमएल का दूसरा चरण BCA स्टेडियम में 28 फरवरी से 7 मार्च के बीच खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट का आखिरी चरण जिसमें फाइनल और सेमीफाइनल मैच भी शामिल है, वह 8 मार्च से 16 मार्च के बीच रायपुर में खेला जाएगा।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दूसरे चरण की मेजबानी मिलने को लेकर बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष Pranav Amin ने कहा- हम वडोदरा में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।

बीसीए स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और खेल के कुछ महानतम नामों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। वडोदरा और गुजरात के प्रशंसकों को एक शानदार सौगात मिलने वाली है, क्योंकि मास्टर्स एक बार फिर मैदान में उतरेंगे और अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

बता दें कि टूर्नामेंट में इस बार क्रिकेट खेल के कुछ दिग्गज जैसे महान सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वाॅटसन, जैक कैलिस, कुमार सांगाकारा और इयोन माॅर्गन जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Where to Watch IML 2025?

टूर्नामेंट को क्रिकेट फैंस ऑनलाइन डिज्नी हाॅटस्टार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देख पाएंगे। इसके अलावा टीवी पर कलर सिनेप्लेक्स और कलर सिनेप्लेक्स सुपरहिट पर इसका सीधा प्रसारण होगा।

IML 2025 Schedule

Day Date Weekday Match Day Time City Team 1 Team 2
1 22-02-2025 Saturday MD 1 19:30 Navi Mumbai India Sri Lanka
2 23-02-2025 Sunday BRK 1 BREAK
3 24-02-2025 Monday MD 2 19:30 Navi Mumbai West Indies Australia
4 25-02-2025 Tuesday MD 3 19:30 Navi Mumbai India England
5 26-02-2025 Wednesday MD 4 19:30 Navi Mumbai South Africa Sri Lanka
6 27-02-2025 Thursday MD 5 19:30 Navi Mumbai West Indies England
7 28-02-2025 Friday MD 6 19:30 Vadodara Sri Lanka Australia
8 01-03-2025 Saturday MD 7 19:30 Vadodara India South Africa
9 02-03-2025 Sunday BRK 2 BREAK
10 03-03-2025 Monday MD 8 19:30 Vadodara South Africa England
11 04-03-2025 Tuesday BRK 3 BREAK
12 05-03-2025 Wednesday MD 9 19:30 Vadodara India Australia
13 06-03-2025 Thursday MD 10 19:30 Vadodara Sri Lanka West Indies
14 07-03-2025 Friday MD 11 19:30 Vadodara Australia South Africa
15 08-03-2025 Saturday MD 12 19:30 Raipur India West Indies
16 09-03-2025 Sunday BRK 4 BREAK
17 10-03-2025 Monday MD 13 19:30 Raipur Sri Lanka England
18 11-03-2025 Tuesday MD 14 19:30 Raipur West Indies South Africa
19 12-03-2025 Wednesday MD 15 19:30 Raipur England Australia
20 13-03-2025 Thursday MD 16 19:30 Raipur Semi Final 1
21 14-03-2025 Friday MD 17 19:30 Raipur Semi Final 2
22 15-03-2025 Saturday BRK 5 BREAK
23 16-03-2025 Sunday MD 18 19:30 Raipur Final

 

close whatsapp