विराट को लेकर BCCI के तेवर पड़े नरम, पूर्व कप्तान नहीं होंगे निराश
लंका के खिलाफ टीम इंडिया मोहाली में 4 मार्च को खेलेगी ये मैच।
अद्यतन - Mar 2, 2022 7:31 am

बीते दिनों कई बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी की BCCI के बीच विवाद सामने आए थे, जिसका असर कहीं ना कहीं टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला था। वहीं अब विराट भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में बतौर खिलाड़ी ही खेल रहे हैं, जिसके बाद से उनकी बल्लेबाजी से फैन्स को काफी ज्यादा आशा। साथ ही विराट 4 मार्च को अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं, विराट का ये खास मैच श्रीलंका टीम के खिलाफ होगा। वहीं पूर्व कप्तान के स्पेशल दिन के लिए BCCI ने उन्हें एक अच्छी खबर दी है, जो फैन्स से जुड़ी हुई है।
विराट कोहली और BCCI के बीच सब ठीक हो रहा है!
विराट कोहली के लिए कप्तानी का आगाज काफी शानदार हुआ था, लेकिन इस जिम्मेदारी का अंत इस खिलाड़ी के लिए ज्यादा खास नहीं रहा। टी-20 की कप्तानी छोड़ने से लेकर टेस्ट की कप्तानी को अलविदा कहने के बीच विराट से जुड़े कई विवाद सामने आए है, जिसमें BCCI का नाम भी था। इस विवाद में बोर्ड के उलट विराट का बयान और उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाना प्रमुख था। जिसके बाद से विराट के टीम में बने रहने पर भी सवाल खड़े हुए थे, लेकिन अब विराट अपने 100वें टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
*मोहाली में होने वाले विराट के 100वें टेस्ट में दर्शकों को मिलेगी एंट्री।
*कोहली के स्पेशल मैच के लिए 50% दर्शकों की होगी स्टेडियम में एंट्री।
*पहले कोरोना के कारण बिना दर्शकों के खेला जाना था ये मुकाबला।
*लंका के खिलाफ टीम इंडिया मोहाली में 4 मार्च को खेलेगी ये मैच।
फैन्स को विराट के शतक का इंतजार
दूसरी ओर विराट के फैन्स को उनके शतक का इंतजार है, जो कोहली के 100वें टेस्ट को और भी खास बना सकता है। वहीं विराट ने नअपना आखिरी इंटरनेशनल शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ मारा था, उसके बाद से ये बल्लेबाज शतक बनाने में नाकाम रहा है।