भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2022-23 के घरेलू सीजन के कार्यक्रम का किया ऐलान
आगामी घरेलू भारतीय सीजन में 1500 से अधिक मुकाबले खेले जायेंगे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Aug 8, 2022 8:27 pm

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2022-23 के आगामी घरेलू सीजन के पूरे कार्यक्रम का ऐलान 8 अगस्त को कर दिया। जिसमें इस बार आयोजित होने वाले घरेलू सीजन में 1500 से अधिक मुकाबले खेले जायेंगे। घरेलू सीजन की शुरुआत सितंबर 2022 से देखने को मिलेगी जिसे मार्च 2023 के मध्य तक आयोजित किया जाएगा।
इस बार प्रतिष्ठित दिलीप ट्रॉफी के सीजन का आयोजन किया जाएगा वहीं ईरानी कप की एक बार फिर से वापसी देखने को मिलेगी। 8 सिंतबर से लेकर 25 सितंबर तक दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले 6 जोन के बीच में खेले जायेंगे। जिसमें नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट और नॉर्थईस्ट जोन शामिल होंगे। मुकाबले नॉकआउट के आधार पर खेले जायेंगे।
दिलीप ट्रॉफी के समाप्त होने के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इन दो लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट के दौरान कुल 38 टीमें देखने को मिलेंगी जिसमें 8-8 के तीन ग्रुप और 7-7 के 2 ग्रुप में विभाजित किया गया है। वहीं भारतीय घरेलू सीजन की सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के 2 कैटेगिरी एलीट और प्लेट में कुल मिलाकर इस बार 32 टीमें हैं। जिनको 8-8 के 4 ग्रुपों में बांटा गया है।
जिसमें सभी टीमों को कुल 7 मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। जिसके बाद हर ग्रुप से टॉप-2 पर रहने वाली टीम क्वाटर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं प्लेट ग्रुप में कुल 6 टीमों के बीच में 15 मुकाबले खेले जायेंगे इसमें से टॉप पर रहने वाली 4 टीमें सीधे सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जायेंगी। जबकि इसके बाद निचलेक्रम पर रहने वाली 2 टीमों के बीच में 5वें और 6वें स्थान के लिए मुकाबला खेला जाएगा।
महिला घरेलू सीजन की शुरुआत अक्टूबर महीने से होगी
साल 2023 फरवरी महीने में साउथ अफ्रीका में महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर महिला घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से देखने को मिलेगी जिसमें 5 नवंबर तक सीनियप महिला टी-20 ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सीनियर महिला इंटरजोनल टी-20 और टी-20 चैलेंजर का आयोजन किया जाएगा।
सीनियर महिला इंटरजोनल टी-20 और वनडे को फिर से इस सीजन में खेला जाएगा। वहीं पहली बार बोर्ड अंडर-16 गर्ल्स वनडे टूर्नामेंट का भी आयोजन करने जा रहा है। जिससे महिला क्रिकेट में और भी बेहतरीन प्रतिभा की खोज आसानी से की जा सके।
यहां पर क्लिक करके देखिए भारतीय क्रिकेट का साल 2022-23 का पूरा घरेलू सीजन