BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए किया संशोधित शेड्यूल का एलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए किया संशोधित शेड्यूल का एलान

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को घरेलू जमीन पर 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

India. (Photo Source: BCCI)
India. (Photo Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए संशोधित शेड्यूल का एलान 15 फरवरी की शाम कर दिया। दोनों देशों के बीच इस सीरीज का आयोजन फरवरी-मार्च 2022 में किया जाएगा। इस सीरीज के पहले किए गए शेड्यूल के अनुसार टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी थी।

लेकिन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने BCCI से शेड्यूल में बदलाव की मांग करते हुए पहले टी-20 सीरीज कराने का सुझाव दिया जिससे मान लिया गया। अब दोनों ही टीमों के बीच में 24 फरवरी से पहले 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच लखनऊ के मैदान में खेला जाएगा। वहीं टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मैच धर्मशाला के मैदान पर खेले जायेंगे।

वहीं इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच जो पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच भी होगा वह मोहाली के मैदान में 4 मार्च से खेला जाएगा। वहीं सीरीज आखिरी टेस्ट मैच 12 मार्च से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। SLC ने टी-20 सीरीज को पहले कराने की मांग BCCI से इसलिए की थी क्योंकि उनकी टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी-20 सीरीज खेल रही है और ऐसे में खिलाड़ियों को बबल से बबल में स्थानांतरित करना आसान रहेगा और वह सीधे भारत दौरे पर आ जायेंगे।

अभी भारतीय टीम घरेलू जमीन पर वेस्टइंडीज से खेल रही सीरीज

इस समय भारतीय टीम घरेलू जमीन पर वेस्टइंडीज के साथ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेल रही है। जिसमें 3 मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप करते हुए उसे 3-0 से अपने नाम किया। वहीं अब दोनों ही टीमों के बीच में 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी।

जिसमें सभी को उम्मीद है कि भारतीय टीम नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उसे भी अपने नाम करने में कामयाब होगी। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली जा रही टी-20 सीरीज में साफतौर पर संघर्ष करते हुए दिख रही है।

यहां पर देखिए श्रीलंका के भारत दौरे के संशोधित कार्यक्रम को: 

क्रम संख्या दिन तारीख मैच स्थान
1 गुरुवार 24 फरवरी पहला टी-20 लखनऊ
2 शनिवार 26 फरवरी दूसरा टी-20 धर्मशाला
3 रविवार 27 फरवरी तीसरा टेस्ट धर्मशाला
4 शुक्रवार 4 से 8 मार्च पहला टेस्ट मोहाली
5 शनिवार 12 से 16 मार्च दूसरा टेस्ट  (दिन-रात) बेंगलुरु

close whatsapp