BCCI ने T20 वर्ल्ड कप के बीच जारी किया अफगानिस्तान के भारत दौरे पर फुल शेड्यूल

BCCI ने T20 वर्ल्ड कप के बीच जारी किया अफगानिस्तान के भारत दौरे पर फुल शेड्यूल

आईपीएल 2026 के बाद भारत दौरे पर आएगी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X)
IND vs AFG (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 2 मार्च को अफगानिस्तान के भारत दौरे का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस दौरे पर मैन इन ब्लू के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी।

अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 6 से 10 जून तक खेले जाने वाले पहले और एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इस टेस्ट मैच के बाद पहले तीन वनडे मैच क्रमशः 14, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान के भारत दौरे 2026 का फुल शेड्यूल

क्रमांक दिन तारीख समय मैच वेन्यू
1 शनिवार 6 जून 2026 9:30 AM  टेस्ट न्यू चंडीगढ़
2 रविवार 14 जून 2026 1:30 PM पहला वनडे धर्मशाला
3 बुधवार 17 जून 2026 1:30 PM दूसरा वनडे लखनऊ
4 शनिवार 20 जून 2026 1:30 PM तीसरा वनडे चेन्नई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नजर आई थी अफगानिस्तान

गौरतलब है कि हाल में ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलती हुई नजर आई थी। हालांकि, टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। ग्रुप डी में अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, यूएई और कनाडा जैसी टीमों के साथ मौजूद दी।

टीम ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से हार के बाद, शुरुआत की। इसके बाद अफगानिस्तान का साउथ अफ्रीका के साथ दो सुपर टाई रहा, जिसमें भी उसे हार मिली। इसके बाद अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ पांच विकेट और यूएई के खिलाफ 82 रनों से जीत हासिल की, लेकिन चार मैचों में दो जीत व दो हार के चलते वह ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी।

खैर, अब जबकि अफगानिस्तान के भारत दौरे की घोषणा हो चुकी है, तो आईपीएल 2026 में भाग लेने वाले अफगानिस्तानी खिलाड़ी अपनी तैयारियों को और ज्यादा पुख्ता करते हुए नजर आएंगे। साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए दिखेंगे।

close whatsapp