BCCI ने IPL 2021 के बाकी बचे मैचों का शेड्यूल किया जारी
IPL 2021 के दूसरे सत्र की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से होगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 25, 2021 10:51 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 25 जुलाई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बाकी बचे 31 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो यूएई में खेला जाएगा। दूसरे लेग का पहला मैच गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को होगा। वहीं सीजन का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई के मैदान में खेला जाएगा।
यूएई में आईपीएल के बाकी बचे मैचों में 13 दुबई के मैदान में जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल है वहीं 10 मैच शारजाह के मैदान में खेले जायेंगे। इस दौरान कुल 7 दिन 2 मैच होंगे जिसमें पहला 25 सितंबर देखने को मिलेगा। मैचों के शुरू होने का समय पिछले सीजन की तरह ही रहेगा। इसमें दोपहर में शुरू होना वाला मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट वहीं शाम को शुरू होने वाला मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
दिल्ली कैपिटल्स खेलेगी 3 मैच दोपहर के
IPL 2021 के बाकी बचे मैचों के जारी शेड्यूल में दिल्ली कैपिटल्स की 3 मैच दोपहर के समय पर खेलेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को 2-2 दोपहर के मैच खेलने हैं। लीग मैच 8 अक्टूबर तक खेले जायेंगे जिसके बाद पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को दुबई में होगा। इससे पहले हुए 29 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम ने 8-8 मैच खेले थे, वहीं बाकी टीमों ने 7 मैच।
यहां देखिए IPL 2021 का यूएई शेड्यूल
| मैच नंबर | दिन | तारीख | समय(IST) | मैच | स्थान |
| 30 | रविवार | 19 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | दुबई |
| 31 | सोमवार | 20 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | अबू धाबी |
| 32 | मंगलवार | 21 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | दुबई |
| 33 | बुधवार | 22 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | दुबई |
| 34 | गुरुवार | 23 Sep 2021 | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | अबू धाबी |
| 35 | शुक्रवार | 24 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | रॉयल चैलेंजर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शारजाह |
| 36 | शनिवार | 25 सितंबर 2021 | दोपहर 3:30 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | अबू धाबी |
| 37 | शनिवार | 25 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | सनराइजर्स हैदरबाद बनाम पंजाब किंग्स | शारजाह |
| 38 | रविवार | 26 सितंबर 2021 | दोपहर 3:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | अबू धाबी |
| 39 | रविवार | 26 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस | दुबई |
| 40 | सोमवार | 27 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स | दुबई |
| 41 | मंगलवार | 28 सितंबर 2021 | दोपहर 3:30 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शारजाह |
| 42 | मंगलवार | 28 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स | अबू धाबी |
| 43 | बुधवार | 29 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | दुबई |
| 44 | गुरुवार | 30 सितंबर 2021 | शाम 7:30 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शारजाह |
| 45 | शुक्रवार | 1 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | दुबई |
| 46 | शनिवार | 2 अक्टूबर 2021 | दोपहर 3:30 | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शारजाह |
| 47 | शनिवार | 2 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | अबू धाबी |
| 48 | रविवार | 3 अक्टूबर 2021 | दोपहर 3:30 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम पंजाब किंग्स | शारजाह |
| 49 | रविवार | 3 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | दुबई |
| 50 | सोमवार | 4 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | दुबई |
| 51 | मंगलवार | 5 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस | शारजाह |
| 52 | बुधवार | 6 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | अबू धाबी |
| 53 | गुरुवार | 7 अक्टूबर 2021 | दोपहर 3:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | दुबई |
| 54 | गुरुवार | 7 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | शारजाह |
| 55 | शुक्रवार | 8 अक्टूबर 2021 | दोपहर 3:30 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस | अबू धाबी |
| 56 | शुक्रवार | 8 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दुबई |
| 57 | रविवार | 10 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | क्वालीफायर 1 | दुबई |
| 58 | सोमवार | 11 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | एलिमिनेटर | शारजाह |
| 59 | बुधवार | 13 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | क्वालीफायर 2 | शारजाह |
| 60 | शुक्रवार | 15 अक्टूबर 2021 | शाम 7:30 | फाइनल | दुबई |