बीसीसीआई ने जारी किया खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट, भुवनेश्वर- धवन को नुकसान, ऋषभ पंत हुए मालामाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीसीसीआई ने जारी किया खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट, भुवनेश्वर- धवन को नुकसान, ऋषभ पंत हुए मालामाल

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप से पहले अपने खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत बीसीसीआई उन्हें सालाना मैच फीस अदा करेगा। ग्रेड का एलान कर दिया है। ऋषभ पंत को ए ग्रेड में शामिल किया गया है। जबकि ए प्लस ग्रेड में केवल तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

हैरानी की बात यह है कि टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को इस सूची में नहीं रखा गया है। जिससे हर कोई हैरान है। ए प्लस ग्रेड में बीसीसीआई की ओर से सबसे ज़्यादा धनराशि दी जाती है.

भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन ए प्लस ग्रेड से हुए बाहर

भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन ए प्लस ग्रेड से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों को अब ए ग्रेड में रखा गया है। इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई के ए प्लस ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई की ओर से ए प्लस ग्रेड में सबसे ज्यादा वेतन दिया जाता है। सभी ग्रेड में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया जाता है।

ये खिलाड़ी हुए ए प्लस ग्रेड में शामिल

विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों सालाना बीसीसीआई 7 करोड़ रूपए देगा। इसके साथ ही विज्ञापन से होने वाली कमाई भी अलग। हैरानी की बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी को इस ग्रेड में शामिल नहीं किया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी की जगह जसप्रीत बुमराह को इसमें शामिल किया गया है। जबकि धोनी को सिर्फ ए ग्रेड में रखा गया है। जिसमें उन्हें सालाना केवल 5 करोड़ रूपए मिलेंगे।

ग्रेड बी और सी में शामिल हैं ये खिलाड़ी

ग्रेड बी की अगर बात करें तो इसमें केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या शामिल हैं।इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना 3 करोड़ रूपए देगा.

वहीं ग्रेड सी में केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और रिद्धिमान साहा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रूपए मिलेंगे।

close whatsapp