BCCI ने सुनी अंशुमान गायकवाड़ की गुहार, ब्लड कैंसर से जूझ रहे पूर्व खिलाड़ी के इलाज के लिए जय शाह ने 1 करोड़ रुपए देने का किया फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने सुनी अंशुमान गायकवाड़ की गुहार, ब्लड कैंसर से जूझ रहे पूर्व खिलाड़ी के इलाज के लिए जय शाह ने 1 करोड़ रुपए देने का किया फैसला

जय शाह ने पूर्व खिलाड़ी अंशुमन गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक करोड़ रुपए तुरंत जारी करने का निर्देश दिया है जो इस समय रक्त कैंसर से जूझ रहे हैं।

Jay Shah and Anshuman Gaikwad (Pic Source-X)
Jay Shah and Anshuman Gaikwad (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड हाल ही में अपने एक पूर्व खिलाड़ी का सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं। बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिन जय शाह ने पूर्व खिलाड़ी अंशुमन गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक करोड़ रुपए तुरंत जारी करने का निर्देश दिया है जो इस समय रक्त कैंसर से जूझ रहे हैं। अंशुमान गायकवाड़ पिछले कुछ सालों से बिना किसी को बताए रक्त कैंसर से जूझ रहे हैं।

हाल ही में पूर्व भारतीय खिलाड़ी संदीप पाटिल ने अंशुमन गायकवाड़ की स्थिति को लेकर मिड डे के अपने कॉलम पर इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मुलाकात लंदन के किंग कॉलेज हॉस्पिटल गायकवाड़ से हुई थी। संदीप पाटिल ने कहा कि बोर्ड को उन खिलाड़ियों की मदद जरूर करनी चाहिए जिनकी तबीयत ठीक नहीं है। संदीप पाटिल ने अंशुमन गायकवाड़ के मेडिकल खर्च को लेकर बीसीसीआई से खास अपील की थी।

यही नहीं 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने भी यह कदम उठाया है कि वो गायकवाड़ के ट्रीटमेंट के लिए अपनी पेंशन को डोनेट करेंगे। कपिल देव के मुताबिक इस समय के खिलाड़ियों के पास हर तरीका का समाधान है और उनके पास पैसों की भी कमी नहीं है लेकिन पहले के खिलाड़ियों के पास ऐसा कुछ नहीं था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के गौरव गुप्ता के मुताबिक बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अंशुमन गायकवाड़ के परिवार वालों से बात की और उनसे पूर्व खिलाड़ी के तबीयत के बारे में पूछा। अंशुमन गायकवाड़ का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

भारत की वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं अंशुमन गायकवाड़

बता दें, अंशुमान गायकवाड़ ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कुल 40 टेस्ट मैच खेले और वर्ल्ड कप में भी भाग लिया। गायकवाड़ ने 32.08 के औसत से 1959 रन बनाए जिनमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन का रहा।

यही नहीं पूर्व खिलाड़ी 2000 और 2001 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में भी कार्य कर चुके हैं जबकि उन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में केन्या टीम को कोच किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?