एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने तक, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की थी कड़ी मेहनत - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने तक, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की थी कड़ी मेहनत

दोपहर 3 बजे शुरू होगा एशिया कप 2023 का फाइनल मैच।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

एशिया कप 2023 में कई रोमांचक पल देखने को मिले, जिसके बाद ये टूर्नामेंट अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है और आज खिताबी जंग होगी। जहां एशिया की नंबर-1 टीम बनने के लिए श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच कड़ी टक्कर होगी, भले ही लंका अपने घरेलू मैदान पर खेल रही हो। लेकिन टीम इंडिया से जीत चुराना इस टीम के लिए इतना आसान काम नहीं होगा।

दोनों टीमें हैं इस वक्त चोट से परेशान

पूरे एशिया कप 2023 में टीम इंडिया और श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाया है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले और टूर्नामेंट के बीच ये दोनों ही टीमें चोटिल खिलाड़ियों से परेशान रही है। वहीं अब फाइनल से पहले भी चोटिल खिलाड़ियों ने दोनों कप्तानों की चिंता को बढ़ा दिया है और प्रमुख स्पिन गेंदबाज मुकाबला खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। जहां अक्षर पटेल को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी, तो वहीं लंका के महेश तीक्षणा मांसपेशियों में लगी चोट के कारण फाइनल नहीं खेल पाएंगे।

एशिया कप फाइनल से पहले टीम इंडिया का खतरनाक वीडियो

*दोपहर 3 बजे शुरू होगा एशिया कप 2023 का फाइनल मैच।
*उससे पहले टीम इंडिया का एक वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में दिखाया गया है टीम इंडिया का एशिया कप 2023 क सफर।
*फोटोशूट, वर्कआउट से लेकर दिखाया पूरा का पूरा प्रदर्शन।

कुछ ऐसा रहा टीम इंडिया का एशिया कप 2023 का सफर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन दिखाया टीम इंडिया ने

एशिया कप 2023 के बाद क्या?

आज एशिया कप का फाइनल होगा, उसके कुछ दिनों बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी और वर्ल्ड कप की तैयारी करेगी। वहीं इस ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वर्ल्ड कप का आगाज होगा जाएगा, इस बार का पूरा वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा और इससे पहले साल 2011 का वर्ल्ड कप जब भारत में आयोजित हुआ था। तो उसे टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था, वहीं उस वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?