लाइव इंटरव्यू में ईशान किशन ने तिलक वर्मा से पूछा अजीबोगरीब सवाल, वायरल हुआ वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में तिलक वर्मा ने अपना T20I डेब्यू किया।
अद्यतन - Aug 6, 2023 2:37 pm

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज खेला जा रहा है। बता दें इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा को भी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है।
पहले टी 20 मुकाबले में भारत की ओर से तिलक वर्मा (Tilak Varma) और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने इस फॉर्मेट में डेब्यू किया। तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं इस मैच से ठीक पहले तिलक वर्मा और ईशान किशन (Ishan Kishan) के बीच बातचीत हुई थी जिसका वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में ईशान किशन तिलक वर्मा का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं
बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि, Emotions after maiden call-up, Giving 100 percent with the bat, Favourite song। बता दें कि इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में ईशान किशन तिलक वर्मा का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में ईशान काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। वह तिलक वर्मा से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, अगर आपको कुछ बोलने के लिए हैं पब्लिक को तो आप बोल सकते हैं। साथ ही वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, आप यंगस्टर को कुछ मैसेज देना चाहेंगे जो भारत के लिए खेलना चाहते हैं। इस पर तिलक वर्मा कहते हैं कि, हार्ड वर्क।
Emotions after maiden call-up 🤗
Giving 💯 percent with the bat 💪
Favourite song 🤔We caught up with #TeamIndia Debutant @TilakV9 before the start of the #WIvIND T20I series 👌👌
WATCH his full conversation with @ishankishan51 🎥🔽 – By @ameyatilak https://t.co/vqZG1Kabwx pic.twitter.com/5a405KR3kP
— BCCI (@BCCI) August 6, 2023
वहीं ईशान किशन इस वीडियो में तिलक वर्मा से उनके पसंदीदा गाने का जिक्र करते हैं। बता दें बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, ये दोनों ही खिलाड़ी IPL में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। ऐसे में दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त नजर आ रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में हारने के बाद भारत दूसरे मुकाबले में कमबैक को देखेगा।
यहां पढ़ें: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी टीम इंडिया को नसीहत, कहा- युवा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी सिर्फ……