शाहिद अफरीदी ने लगाई BCCI से गुहार, कहा-एशिया कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजें हम उन्हें..
शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आग्रह किया है कि वह एशिया कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजें।
अद्यतन - Mar 24, 2023 12:21 pm

एशिया कप 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल बीसीसीआई पहले ही यह तय कर चुका है कि भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। इसके लिए दोनों ही देश कोई बीच का रास्ता निकालना चाहेगी। वहीं दोनों देश के खिलाड़ी भी इसको लेकर कई बार बड़ा बयान दे चुके हैं।
BCCI और PCB को साथ बैठकर बात करनी चाहिए- शाहिद अफरीदी
हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने एशिया कप को लेकर BCCI से गुहार लगाया है। दरअसल उनका कहना है कि भारत को एशिया कप के लिए पाकिस्तान आना चाहिए। इसके लिए BCCI और PCB को साथ बैठकर बात करनी चाहिए।
बता दें पाक टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आग्रह किया है कि, वह एशिया कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजे। दरअसल उन्होंने NDTV से बातचीत के दौरान कहा कि, BCCI को क्रिकेट संबंधों को प्रभावित करने वाले सभी मुद्दों को हल करना चाहिए। दरअसल पीसीबी चाहता है कि भारत यहां खेलने के लिए आए।
उन्होंने आगे कहा कि, हम भी यह चाहते हैं कि कि हम वहां जाकर खेलें। हालांकि, इसके लिए BCCI को PCB से एक बार बात जरूर करनी चाहिए। दरअसल हम बात करना चाहते हैं। हमेशा पहला कदम भी उठाते हैं और चाहते हैं कि बीसीसीआई भी इसका जवाब दे। मैं बस यह चाहता हूं कि BCCI को किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले कम से कम एक बार PCB अध्यक्ष से बात करनी चाहिए।
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि, अगर हम किसी से दोस्ती करना चाहते हैं और वह हमसे बात नहीं करता है तो फिर हम ही क्या कर सकते हैं? हमारा बोर्ड कमजोर नहीं है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि बीसीसीआई एक बहुत मजबूत बोर्ड है, लेकिन जब आप मजबूत होते हैं, तो आपकी जिम्मेदारी भी अधिक हो जाती है। तो फिर आपको दोस्त बनाने चाहिए ना कि दुश्मन। जब आप अधिक दोस्त बनाते हैं, तो आप ज्यादा मजबूत हो जाते हैं।