1.5 करोड़ की सैलरी देने के बावजूद BCCI को नहीं मिल रहे हैं अच्छे सेलेक्टर्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

1.5 करोड़ की सैलरी देने के बावजूद BCCI को नहीं मिल रहे हैं अच्छे सेलेक्टर्स

सेलेक्शन कमेटी चुनने वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) की बैठक दो दिन बाद यानी 30 दिसंबर को होगी।

A view of logo of the Board of Control for Cricket in India (BCCI) (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)
A view of logo of the Board of Control for Cricket in India (BCCI) (Photo by Aniruddha Chowhdury/Mint via Getty Images)

बीसीसीआई पिछले एक महीने से अधिक समय से अपनी वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है, फिर भी इस वक्त टीम इंडिया को लेकर सभी फैसले पुराने सेलेक्टर्स ही ले रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार,बीसीसीआई को इस पद के लिए “हाई-प्रोफाइल नाम” नहीं मिल रहा है जिस वजह से अभी तक पिछले सेलेक्शन कमिटी के सदस्य को उनके कार्यकाल में विस्तार दिया गया है।

चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली समिति ने आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टीम का चयन किया। हालांकि रणजी ट्रॉफी दौरे के कारण प्रत्येक चयनकर्ता इस मीटिंग के लिए एक साथ नहीं मिल सके और, ऐसा कहा जा रहा है कि श्रीलंका सीरीज के लिए टीम का चयन करने के लिए सभी सेलेक्टर्स वीडियो कॉल पर मिले थे।

जल्द ही बीसीसीआई करेगा नए सेलेक्शन कमिटी का ऐलान

News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC), जिसमें अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे शामिल हैं, ये सभी नई चयन समिति का चयन करने से पहले आवेदकों काइंटरव्यू लेने  के लिए 29 दिसंबर को मुंबई में मिलेंगे।

इस मामले की जानकारी देते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘अगर सब ठीक रहा तो 29 दिसंबर को सीएसी की बैठक मुंबई में होनी है और शॉर्टलिस्ट किए गए नामों का इंटरव्यू लेना है।’ बता दें कि बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की हार के बाद चेतन शर्मा की अगुआई वाली सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने दोबारा सेलेक्टर पद के लिए आवेदन किया है और माना जा रहा है कि ये दोनों फिर से अपने पद पर बने रह सकते हैं।

सूत्र ने कहा कि, “चेतन के पास या तो अध्यक्ष के रूप में या कम से कम नॉर्थ जोन के प्रतिनिधि के रूप में बने रहने का एक अच्छा मौका है यदि वह नए अध्यक्ष के तहत काम करने के इच्छुक हैं, जो भी हो। सच्चाई यह है कि बीसीसीआई को कोई अच्छा नाम नहीं मिल रहा है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने किसी से बात नहीं की। अगर चेतन के पास मौका नहीं होता तो वह आवेदन क्यों करता? उन्हें भी कुछ आश्वासन दिया गया होगा।”

close whatsapp