बेन स्टोक्स और केएल राहुल ने एथलीटों को बिजनेस में बड़ा स्कोर करने में मदद करने वाले फंड का समर्थन किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेन स्टोक्स और केएल राहुल ने एथलीटों को बिजनेस में बड़ा स्कोर करने में मदद करने वाले फंड का समर्थन किया

द प्लेयर्स फंड का मुख्य उद्देश्य एथलीट निवेशक समुदाय को एकजुट और मजबूत करना है।

KL Rahul and Ben Stokes. (Image Source: Forbes India)
KL Rahul and Ben Stokes. (Image Source: Forbes India)

द प्लेयर्स फंड, डिजिटल उपभोक्ताओं के भविष्य में निवेश करने वाले एथलीटों के लिए एक ग्लोबल आउटलेट, ने यूके में एथलीट के नेतृत्व वाले पहले फंड की घोषणा की। इसका मुख्य उद्देश्य एथलीट निवेशक समुदाय को एकजुट और मजबूत करना है।

यह प्लेयर्स फंड अनुभवी वेंचर कैपिटलिस्ट के साथ-साथ प्रसिद्ध एथलीट निवेशकों को आकर्षित करेगा। आपको बता दें, 4CAST अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को उनके करियर के साथ-साथ रिटायरमेंट के बाद भी व्यावसायिक अवसर तलाशने के लिए एक कॉर्पोरेट आउटलेट प्रदान करता है। इसमें निवेश करने वाले एथलीट में वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बेन स्टोक्स, KL Rahul, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर और फुटबॉलर क्रिस स्मालिंग, सर्ज ग्नब्री और हेक्टर बेलेरिन शामिल हैं।

हम द प्लेयर्स फंड के माध्यम से बहुत कुछ कर सकते हैं Ben Stokes

इस बीच, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और 4CAST के संस्थापक और द प्लेयर्स फंड के पार्टनर बेन स्टोक्स ने कहा कि यह कंपनी सामूहिक प्रयासों से ऊंचाई तक पहुंच सकती है। बेन स्टोक्स ने कहा, “हमने 4CAST शुरू करने के बाद से एथलीटों और जानीमानी हस्तियों के व्यवसाय में एक साथ आने से विशाल लाभ देखा है और हमारा दृढ़ विश्वास है कि एथलीटों के एक-साथ निवेश को कम नहीं आंका जा सकता है।

यहां पढ़िए: ‘पसंद नहीं है टीम, तो मत देखो मैच’- सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के आलोचकों को लिया आड़े हाथ

हम अपने संसाधनों, नेटवर्क और अनुभव को मिलाकर सामूहिक रूप से बहुत अधिक हासिल कर सकते हैं। द प्लेयर्स फंड के साथ हम एथलीटों को कॉन्फिडेंस के साथ शुरुआती चरण में निवेश करने और टीम के साथियों और साथी एथलीटों के साथ ऐसा करने के लिए एक आसान तरीका प्रदान करते हैं।”

हमारी एकजुट आवाज और मंच जीवन को बदलने की ताकत रखते हैं: KL Rahul

वहीं दूसरी ओर, द प्लेयर्स फंड के पार्टनर केएल राहुल ने कहा: “एथलीट सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए केवल इंडोर्समेंट के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं। हमें अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण रखने और भविष्य में एक साथ निवेश करने की आवश्यकता है। मैं भारतीय एथलीट और स्टार्टअप समुदाय का समर्थन करने के लिए प्लेयर्स फंड का संस्थापक सदस्य बनने के लिए उत्साहित हूं।

अंततः एथलीटों के पास सामूहिक रूप से प्रौद्योगिकी में निवेश करने, अगली पीढ़ी को कौशल प्रदान करने और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में पहुंच में सुधार करने वाले संस्थापकों का समर्थन करने का एक जरिया है। हमारी एकजुट आवाज और मंच जीवन को बदलने की ताकत रखते हैं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?