24.75 करोड़ का प्लेयर, सिक्सर किंग रिंकू सिंह, IPL 2024 के लिए खतरनाक दिख रही है KKR की प्लेइंग XI
अब तक दो IPL खिताब अपने नाम कर चुकी है KKR
अद्यतन - मार्च 18, 2024 12:17 अपराह्न
ऑलराउंडर्स (आंद्रे रसेल & सुनील नरेन)

2023 आईपीएल में आंद्रे रसेल का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने केकेआर के लिए 14 मैचों में 20.64 की औसत से केवल 227 रन बनाए। आगामी सीजन के लिए, कोलकाता चाहेगी कि उनके सबसे पुराने प्लेयर रसेल गेंदबाज़ों पर भारी पड़े। रसेल 2014 से टीम का हिस्सा हैं और इन 10 वर्षों के दौरान, उन्होंने 96 पारियों में 175.07 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 2269 रन बनाए हैं।
सुनील नरेन 2023 के आईपीएल सीजन में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए, उन्होंने 14 मैचों में 7.97 की इकॉनमी से केवल 11 विकेट लिए। स्पिन-गेंदबाज के रूप में, वह उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रहे। 35 वर्षीय खिलाड़ी मौजूदा केकेआर टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और उनकी जिम्मेदारी को देखते हुए टीम चाहेगी कि वह इस सीजन गेंद के साथ कुछ कमाल करें।
cricket newscricket news in hindiइंडियन प्रीमियर लीगकोलकाता नाइट राइडर्सताजा क्रिकेट खबरभारतमिचेल स्टार्करिंकू सिंह
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो