24.75 करोड़ का प्लेयर, सिक्सर किंग रिंकू सिंह, IPL 2024 के लिए खतरनाक दिख रही है KKR की प्लेइंग XI
अब तक दो IPL खिताब अपने नाम कर चुकी है KKR
अद्यतन - मार्च 18, 2024 12:17 अपराह्न
गेंदबाज (मिचेल स्टार्क, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती & सुयश शर्मा)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नौ साल बाद IPL में नजर आएंगे। 2024 के लिए हुए IPL ऑक्शन में KKR ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इस डील के बाद केकेआर के समर्थक चाहेंगे कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर अपनी भारी कीमत को सही ठहराए। स्टार खिलाड़ी का रिकॉर्ड IPL में अच्छा नहीं रहा है, उन्होंने 27 मैचों में 7.17 की इकॉनमी से 34 विकेट हासिल किए हैं।
इस सीजन चेतन सकारिया की मुख्य भूमिका केकेआर की तेज गेंदबाजी इकाई को मजबूत करने का होगा और इसके लिए उन्हें स्टार्क का सपोर्ट करने का होगा। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए अपने अच्छे प्रदर्शन से काफी ध्यान खींचा। RR के लिए उन्होंने 14 मैचों में 8.19 की इकोनॉमी से 14 विकेट लिए।
वरुण चक्रवर्ती केकेआर की स्पिन-गेंदबाजी में नरेन की मदद करेंगे। 32 वर्षीय वरुण ने 14 मैचों में 8.14 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए और 2023 आईपीएल सीजन में नाइट राइडर्स के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। चक्रवर्ती 2023 में केकेआर कैंप में शामिल हुए और तब से, उन्होंने टीम के लिए कुछ मौकों पर शानदार प्रदर्शन किए हैं।
केकेआर ने सुयश शर्मा को 2023 में IPL डेब्यू करने का मौका दिया और वो भी फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खड़े उतरे। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने पहले सीजन में 11 मैचों में 8.23 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए। 2024 में केकेआर टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि वह अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाएं।