5 कप्तान जिनका साल 2024 में जीत% रहा सबसे अधिक, लिस्ट में एक नाम चौंकाने वाला
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है रोहित शर्मा का नाम
अद्यतन - दिसम्बर 20, 2024 4:12 अपराह्न
4. एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) – 54.55%

मैच: 22 | जीत: 12 | हार: 10
एडेन मार्कराम ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी उस समय संभाली, जब टीम पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही थी। उन्होंने 54.55% जीत प्रतिशत के साथ 2024 में अपनी कप्तानी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस साल साउथ अफ्रीका मार्करम की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी जहां उन्हें भारत से हार का सामना करना पड़ा।
मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार जीत हासिल की। उनकी शांत और समझदारी भरी कप्तानी ने टीम को दबाव में भी संतुलित बनाए रखा। मार्कराम ने बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई मैचों में आगे बढ़कर नेतृत्व किया।
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को कई मजबूत टीमों के खिलाफ कठिन मुकाबलों का सामना करना पड़ा, लेकिन मार्कराम की कप्तानी शैली और टीम में सकारात्मकता लाने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक होनहार कप्तान के रूप में स्थापित किया।