भारत को लगा तगड़ा झटका, Shubman Gill चोटिल होकर पर्थ टेस्ट से हुए बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत को लगा तगड़ा झटका, Shubman Gill चोटिल होकर पर्थ टेस्ट से हुए बाहर

शुभमन गिल को शनिवार (16 नवंबर) पर्थ में मैच सिमुलेथन के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगी।

Shubman Gill
Shubman Gill (Photo by Darrian Traynor/Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हो रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग चुका है। शुभमन गिल (Shubman Gill) को शनिवार (16 नवंबर) पर्थ में मैच सिमुलेथन के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर है जिसके चलते वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

दूसरे टेस्ट से पहले फिट हो सकते हैं Shubman Gill- BCCI सूत्र

Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सूत्र ने बताया,

उनका (शुभमन गिल) का अंगूठा ठीक नहीं लग रहा है। हमने स्कैन करवाया और उसमें फ्रैक्चर बताया गया। उन्हें ठीक होने में कम से कम दो हफ्ते लगेंगे। उन्हें पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है। चूंकि पहले और दूसरे टेस्ट के बीच काफी अंतर है, इसलिए हमें उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे।

शुभमन गिल (Shubman Gill) के पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद टीम इंडिया की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि रोहित शर्मा भी पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं? इस पर कुछ साफ नहीं है। ऐसे में ओपनिंग कौन करेगा? और तीसरे नंबर पर कौन खेलेगा? यह बड़ा सवाल है।

यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन कर सकते हैं ओपनिंग

पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के ओपनिंग करने की खबरें सामने आई थी। लेकिन गिल के चोटिल होने के बाद और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में अभिमन्यू ईश्वरन अब यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

आपको बता दें, राहुल भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल को 15 नवंबर को सेंटर विकेट मैच सिमुलेशन के दौरान दाहिनी कोहनी में चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी भी नहीं की थी। बीसीसीआई सूत्र के अनुसार राहुल पूरी तरह फिट है और पहला टेस्ट खेलेंगे।

close whatsapp