WTC Final से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की बढ़ी टेंशन, ये तेज गेंदबाज हुआ चोटिल
7 जून से 2023 को खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच
अद्यतन - मई 1, 2023 10:50 अपराह्न

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले आज 1 मई, सोमवार को भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। बता दें कि WTC से फाइनल से पहले आईपीएल के जारी सीजन में एक भारतीय तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है।
गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून, 2023 से इंग्लैंड के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। तो वहीं इस फाइनल मैच से पहले तेज गेंदबाज के चोटिल होने ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की परेशानी और बढ़ा दी है।
ये स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल
बता दें कि आईपीएल में आज 1 मई, सोमवार को होने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैंलजर्स मैच से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में एलएसजी के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट चोटिल हो गए हैं। पता चला है कि नेट में गेंदबाजी करते वक्त जयदेव का बैलेंस बिगड़ गया था और उन्हें कंधे की गंभीर चोट हो गई है।
साथ ही इस चोट के बाद टीम फिजियो ने तुरंत जयदेव उनादकट के कंधे पर आइस पैक लगाया। तो वहीं अभी तक फ्रेंचाइजी ने उनादकट की चोट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दूसरी ओर पहले ही टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और श्रेयष अय्यर की चोट से जूझ रही थी कि अब जयदेव उनादकट की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है।
https://twitter.com/Nidhin_B_/status/1653043316609662978?s=20
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।