IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स टीम में फिर से वापसी करने पर कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की तरफ से आई यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स टीम में फिर से वापसी करने पर कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की तरफ से आई यह प्रतिक्रिया

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Trent Boult. (Photo Source: IPL/BCCI)
Trent Boult. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को सफल तरीके से समाप्त हो चुका है। इस मेगा ऑक्शन में शामिल हुई सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर भरपूर पैसे बरसाए। ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें 204 खिलाड़ी इस सीजन में खेलते नजर आएंगे। अनसोल्ड हुए खिलाड़ियों में सुरेश रैना के अलावा और भी बड़े नाम शामिल हैं। 204 खिलाड़ियों की श्रेणी में दिग्गज कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी शामिल हैं।

मेगा ऑक्शन में इस तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपए की बड़ी रकम देकर अपने खेमें में शामिल किया है। इस ऑक्शन में बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। जिनको मुंबई इंडियंस ने 15.75 करोड़ रुपए की बड़ी रकम के साथ टीम में शामिल किया है।

ट्रेंट बोल्ट ने ट्विटर के जरिये प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा “मैं आगामी सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। मैंने पिंक सिटी के दौरे का आनंद लिया है। मेरे लिए वहां आना और आप लोगों का प्रतिनिधित्व करना बड़ा सम्मान होगा।”

2022 के मेगा ऑक्शन में बोल्ट की बढ़ी कीतम

न्यूजीलैंड के बांये हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पावर प्ले में सफल गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। 2022 के मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर पहली बोली RCB ने राजस्थान रॉयल्स के साथ लगाई। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और बोली को 5 करोड़ के पार पहुंचा दिया। उसके बाद मुंबई इंडियंस इस युद्ध में शामिल हुई। कुछ समय बाद मुंबई पीछे हट गयी। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ की भारी रकम देकर इस खिलाड़ी को अपने खेमें में शामिल कर लिया।

इस मेगा ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कीमत में काफी वृद्धि देखने को मिली। 2020 से बोल्ट मुंबई इंडियंस के लिए 3.20 करोड़ रुपए में खेल रहे थे। ट्रेंट बोल्ट मैच का नतीजा बदलने की ताकत रखते हैं। जिसके कारण आईपीएल में उनकी डिमांड ज्यादा रहती है। 8 करोड़ रुपए अभी तक आईपीएल में उनकी अधिकतम रकम रही है।बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2015 के आईपीएल सीजन में अपना डेब्यू किया था।

उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 62 मैच खेले हैं। जिसमें बोल्ट ने 26.09 की औसत से कुल 76 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट है। राजस्थान रॉयल्स आगामी सीजन के लिए अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ तैयार है।

close whatsapp