'मुझे समझ नहीं आ रहा ये 2011 वाले धोनी हैं या 2023 वाले'- एमएस धोनी की बल्लेबाजी को देख कन्फ्यूज हुए आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे समझ नहीं आ रहा ये 2011 वाले धोनी हैं या 2023 वाले’- एमएस धोनी की बल्लेबाजी को देख कन्फ्यूज हुए आकाश चोपड़ा

महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 गेंदो में 12 रन की पारी खेली थी।

Aakash Chopra MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

एमएस धोनी आईपीएल 2023 में अपने फैंस का खासा मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ धोनी ने 14 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं फिर दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी ने 3 गेंदो पर दो छक्को की मदद से 12 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स लंबे समय बाद चेपॉक स्टेडियम में खेल रही थी।

जिसके चलते धोनी ने फैंस को निराश होने का मौका नहीं दिया। धोनी के बल्ले से निकली 12 रनों की छोटी सी पारी फैंस के दिलों पर राज कर रही है। इसी बीच धोनी की शानदार पारी पर आकाश चोपड़ा का कहना है कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह साल 2011 वाले धोनी की देख रहे हैं या साल 2023 वाले को।

वो दोनों शॉट अविश्वसनीय थे- आकाश चोपड़ा

चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ 20 ओवर में 205 रन ही बना पाई और CSK ने 12 रनों से मैच जीता था। लेकिन इस वक्त CSK के जीत से ज्यादा चर्चा धोनी के उन दो छक्को की हो रही है।

धोनी के छक्को के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने 12 रन बनाए थे। और लखनऊ के खिलाफ टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की। CSK करीब 1426 दिन बाद चेपॉक स्टेडियम में खेलती हुई नजर आई। क्या बात है थाला यह कहानी तो आसमानों में लिखी गई है। मैं तो यहीं सोच रहा हूं कि मैं 2011 और 2023 में से कौन से धोनी को देख रहा हूं।’

धोनी ने मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज मार्क वुड के खिलाफ वो 2 छक्के लगाए थे। आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मार्क वुड इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। पहली गेंद ऑफ स्टंप थी। धोनी ने कट मारा और छक्का चला गया। मैं तो बहुत खुश था। दूसरी गेंद शॉट बॉल और आउट साइड ऑफ-स्टंप थी। जिस पर शॉट खेलना मुश्किल था। लेकिन उन्होंने वापस से छक्का जड़ दिया। वह दो अविश्वसनीय शॉट थे।’

close whatsapp