IPL 2024 को लेकर बड़ी खबर आई सामने, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 को लेकर बड़ी खबर आई सामने, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट

दो चरणों में खेला जा सकता है IPL 2024 का संस्करण

TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)
TATA IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)

दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आईपीएल 2024 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 मार्च से टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने हाल ही में खुलासा किया कि IPL 2024 को दो चरणों में 22 मार्च से शुरू कराने की तैयारी है।

बीसीसीआई शुरुआत में टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा और आम चुनाव 2024 का कार्यक्रम आने के बाद बाकी मुकाबले के लिए घोषणा की जाएगी। अरुण धूमल ने स्पोर्टस्टार के हवाले से कहा कि, योजना 22 मार्च को चेन्नई में टूर्नामेंट शुरू करने की है।

आपको बता दें कि इस बीच महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) की शुरुआत 23 फरवरी से होने वाली है और फाइनल 17 मार्च को खेला जाएगा। इसके पांच दिन बाद ही IPL 2024 की शुरुआत होगी।

जल्द ही होगा शेड्यूल का ऐलान

इससे पहले रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि आईपीएल का आगामी संस्करण देश में आम चुनाव के कारण भारत से बाहर खेला जाएगा। हालांकि, अरुण धूमल ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। इसमें कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें प्लेऑफ के चार मैच शामिल है।

आम चुनावों के कारण लीग शेड्यूल का कार्यक्रम टकरा रहा है और इस कारण से देरी हो रही है। जल्द ही चरणों में शेड्यूल की घोषणा होगी। जैसा कि 2019 में हुआ था।

आपको बता दें कि इससे पहले 2009 में आम चुनाव के कारण ही आईपीएल का पूरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। जबकि 2014 में कुछ मैचों का आयोजन यूएई में हुआ था। चूंकि जून में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है तो इसको ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को हो सकता है।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?