Viral Pic: MS Dhoni से मिले बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Viral Pic: MS Dhoni से मिले बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई तस्वीर

IPL 2024 में धोनी सीएसके की जर्सी में नजर आएंगे।

MS Dhoni and Abdu Rozik (Image Credit- Instagram)
MS Dhoni and Abdu Rozik (Image Credit- Instagram)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए दिन किसी न किसी कारणों से चर्चा में रहते हैं। हाल के दिनों में वह अपने हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहे। वहीं फैन्स भी उनके एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ फैन्स उनसे मिलने में कामयाब होते हैं, तो कुछ के हाथों मायूसी लगती है।

हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर अब्दु रोजिक धोनी से मिलने में कामयाब रहे और उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई।

रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के साथ एक सुंदर तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘माही ❤️ प्रक्रिया परिणामों से अधिक महत्वपूर्ण है। और यदि आप प्रक्रिया का ध्यान रखेंगे तो आपको परिणाम मिलेंगे!’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

आईपीएल 2024 में खेलेंगे MS Dhoni

एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान इस बात की खूब चर्चा हुई थी कि वह आखिरी बार आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान धोनी ने अपने फैन्स से वादा किया कि वह एक साल और आईपीएल खेलेंगे।

अब आगामी सीजन (IPL 2024) में धोनी आखिरी बार सीएसके की जर्सी में नजर आएंगे। बतौर प्लेयर उनके लिए यह अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है।

अब्दु रोजिक की बात करें तो वह एक फेमस सोशल मीडिया स्टार और सिंगर हैं। उनका जन्म 23 सितंबर, 2003 को ताजिकिस्तान के पंजाकेंट में हुआ था। बता दें कि अब्दु रोजिक को ‘बिग बॉस 16’ से पहले भारत में कोई नहीं जानता था। लेकिन इस शो में आने के बाद वह दुनियाभर में मशहूर हो गए।

ये भी पढ़ें-  ‘वह बच्चा टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है’ Prashid Krishna को लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

close whatsapp