गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के वर्कलोड मैनेजमेंट पर जमकर निकाली भड़ास
सभी खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेलना होगा और खासतौर पर वनडे वर्ल्ड कप में एक साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा: गौतम गंभीर
अद्यतन - जनवरी 5, 2023 4:43 अपराह्न

साल 2022 भारतीय टीम के लिए कितना अच्छा नहीं रहा। भले ही उन्होंने द्विपक्षीय सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया हो लेकिन बड़े टूर्नामेंटों में वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। बता दें, भारतीय टीम ने अपनी आखिरी ICC ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी।
इसके बाद भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में वो बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की माने तो पिछले दो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन इसलिए निराशाजनक रहा है क्योंकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी लगातार अंतराल में ब्रेक लेते रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रित बुमराह सहित कई खिलाड़ियों ने कई द्विपक्षीय सीरीज में ब्रेक लिया है।
अब इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और तमाम टीमें इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम भी यही चाहेगी कि इस बार ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करें। गौतम गंभीर ने कहा है कि वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को अपनी सबसे मजबूत टीम बनानी होगी। उनके हिसाब से वर्कलोड मैनेजमेंट ने पिछले 2 सालों में भारतीय क्रिकेट को काफी परेशान कर दिया है।
सबको एक साथ खेलना होगा: गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘रोड टू वर्ल्ड कप ग्लोरी’ में कहा कि, ‘सबको एक साथ मिलकर खेलना होगा। मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट ने पिछले दो वर्ल्ड कप में जो सबसे बड़ी गलती की है वो यह है कि उन्होंने इन खिलाड़ियों को साथ में नहीं खिलाया। आप मुझे बताइए कि कब ऐसा हुआ है कि मैदान पर आपके सर्वश्रेष्ठ XI खेल रहे हैं?
सबको लगता है कि यह बेहतरीन XI है लेकिन ऐसा नहीं है। सभी खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेलना होगा और खासतौर पर वनडे वर्ल्ड कप में एक साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। अगर उन्हें ब्रेक लेना है तो टी-20 या IPL से लें।’
गौतम अभी ने आगे कहा कि, ‘ अगर उन्हें ब्रेक लेना है तो जो खिलाड़ी 3 से ज्यादा प्रारूप खेलते हैं वो टी-20 से ब्रेक ले सकते हैं। वनडे प्रारूप से वो ब्रेक ना लें। भारतीय क्रिकेट ज्यादा जरूरी है IPL नहीं। वर्ल्ड कप जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।
उदाहरण के तौर पर अगर कोई महत्वपूर्ण खिलाड़ी IPL नहीं खेलता है तो उन्हें किसी भी चीज की समस्या नहीं होगी क्योंकि वो हर साल खेला जाता है। वर्ल्ड कप 4 साल में एक बार होता है तो मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप जीतना IPL से ज्यादा जरूरी है।’
गौतम अभी ने आगे कहा कि, ‘ जब हम नए रवैए की बात करते हैं तो भारतीय टीम को लेकर हमेशा आपस में बातचीत करती रहती है। जरूरी नहीं कि हर खिलाड़ी उसी तरीके से खेले। कुछ खिलाड़ी पारी को आगे ले जाएं और बाकी खिलाड़ी आक्रामक क्रिकेट खेले। मुझे लगता है विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को अपनी पारी को आराम से ले जाना चाहिए क्योंकि यह लोग स्पिन काफी अच्छी तरह से खेलते हैं।’